Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

गुड़गांव में हाकरों के आगे झुका जागरण, माफीनामा छापा, रिपोर्टर से लिया इस्तीफा

गुड़गांव से खबर है कि दैनिक जागरण में अपने खिलाफ खबरें छापे जाने से नाराज हाकरों ने दैनिक जागरण को बेचना बांटना बंद कर दिया. इससे दैनिक जागरण प्रबंधन परेशान हो गया और हाकरों को मनाने में जुट गया. हाकरों से हुई समझौता वार्ता के बाद 23 जुलाई को दैनिक जागरण ने हाकरों के पक्ष में खबर प्रकाशित की और 21 जुलाई को दैनिक जागरण में छपी हाकरों के खिलाफ वाली खबर के लिए माफी मांगी.

बताया जा रहा है कि हाकरों को मानाने के लिए प्रबंधक ने 22 जुलाई को गुड़गांव में डेरा डाला था. हाकरों के खिलाफ खबर लिखने वाले रिपोर्टर सोनू यादव से इस्तीफा ले लिया गया है, ऐसी चर्चा है. इंचार्ज सतेंद्र की कुर्सी बच गई है क्योंकि विष्णु त्रिपाठी ने उनकी वकालत की. माना जा रहा है कि आने वाले समय में सतेंद्र की भी छुट्टी हो सकती है. माफीनामा की खबर छपने के बाद जागरण का गुडगाँव में वितरण शुरू हो गया. सूत्रों के मुताबिक हाकरों ने हाकरों के खिलाफ बाइलाइन खबर लिखने वाले रिपोर्टर सोनू यादव और इंचार्ज सतेंद्र दोनों का इस्तीफा मांगा था. रिपोर्टर सोनू से इस्तीफा तो ले लिया गया लेकिन सतेंद्र बच गए.

एक मीडियाकर्मी द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन