Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

विनोद वर्मा, पंकज शुक्ला, रीवा सिंह, मोहम्मद वसीम और विजय झा के बारे में सूचनाएं

विनोद वर्मा ने लांच किया ‘खबरबट्टू डॉट कॉम’

अमर उजाला डाट काम के संपादक पद से इस्तीफा देने के बाद विनोद वर्मा की खामोशी का राज सामने आ गया है। वे इतने दिनों से अपनी खुद की वेबसाइट लांच करने में लगे थे। वेबसाइट का नाम है khabarbattu.com खबरबट्टू डाट काम. हालांकि इस वेबसाइट का कंटेंट उनके नाम की गरिमा से मेल नहीं खाता. इसके ज्याातर आर्टिकल कभी न कभी और कहीं न कहीं छप चुके हैं. खास तौर पर अमर उजाला से मेल खाते बहुत से टॉपिक हैं. पाठकों के लिए काफी सस्ती और मसालेदार सामग्री भी परोसी गई है. साथ में गंभीरता की छौंक भी है.  

पंकज शुक्ला ने अमर उजाला के डिजिटल टीवी का प्रोजेक्ट संभाला

किसी जमाने में अमर उजाला के लिए फिल्म समीक्षाएं लिखने वाले और बाद में उसके लिए फिल्म पत्रकारिता करने वाले पंकज शुक्ला ने दोबारा से संस्थान ज्वाइन किया है. इस बार वे अमर उजाला के आनलाइन प्रोजेक्ट से जुड़े हैं. बताया जाता है कि डिजिटल की संपादक अल्का सक्सेना उन्हें जी न्यूज में अपने पुराने संबंधों के आधार पर लेकर आई हैं. पंकज ने मिथुन चक्रवर्ती को लेकर एक भोजपुरी फिल्म भी बनाई थी. भोले शंकर नाम से. 

अमर उजाला से रीवा सिंह पहुंची टाइम्स इंटरनेट में

अमर उजाला डिजिटल की वेबसाइट फिरकी डाट काम को हेड कर रही रीवा सिंह ने पिछले दिनों टाइम्स इंटरनेट की वेबसाइट फालो डाट इन को ज्वाइन कर लिया। यह एक सेलिब्रिटी और एंटरटेनमेंट आधारित वेबसाइट है। यह वेबसाइट अंग्रेजी में है और रीवा को बाइलिंगुअल जर्नलिस्ट होने के कारण इसमें मौका मिला है। फिरकी को अमर उजाला के न्यू प्रोजेक्ट हेड रहे दिनेश श्रीनेत ने लांच किया था। अमर उजाला डाट काम के संपादक की जिम्मेदारी मिलने पर वे रीवा को फैशन वेबसाइट पापएक्सो डाट काम से फिरकी का हेड बनाकर लाए थे।

मोहम्मद वसीम ने छोड़ दी पत्रकारिता

अमर उजाला डाट काम की राजनीति से तंग आकर एक पत्रकार ने पत्रकारिता ही छोड़ दी। मोहम्मद वसीम जो यहां टेक्नोलॉजी और आटो के हेड थे, उन्होंने पिछले दिनों इस्तीफा दे दिया और अपने घर चले गए। उन्होंने कहीं और ज्वाइन नहीं किया।

विजय झा जनसत्ता छोड़ अमर उजाला आएंगे?

इस बात की चर्चा है कि विजय झा जनसत्ता डाट काम छोड़कर अमर उजाला डाट काम ज्वाइन करने की तैयारी में हैं। सूत्रों का कहना है कि उनकी बातचीत आखिरी दौर में चल रही है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन