Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

जवाहर सरकार ने प्रसार भारती से दिया इस्तीफा, सुशांत सिन्हा और कविता चौहान इंडिया न्यूज पहुंचीं

प्रसार भारती के सीईओ जवाहर सरकार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है. इस बात की जानकारी जवाहर सरकार ने ट्वीट करके दी है. उन्होंने ट्वीट में लिखा है- ‘भारतीय प्रशासनिक सेवा की नौकरी छोड़ने का वक्त आ गया है। सरकार ने भी मेरा इस्तीफा मंजूर कर लिया है। काम बहुत हुआ। अब न सरकारी काम न कोई निजी। अंततः मैं स्वतंत्र हूं और अब सिर्फ किताबें।’

Jawhar Sircar @jawharsircar : To be relieved, finally, as CEO Prasar Bharati by 4 Nov. Tried best for 4.5 years in most difficult, no-change. Transperency shall prevail!

प्रसार भारती के सीईओ जवाहर सरकार ने सूचना एवं प्रसारण सचिव अजय मित्तल को अपना इस्तीफा सौंपा. सरकार कोलकाता के रहने वाले हैं और उनका कार्यकाल फरवरी 2017 में समाप्त हो रहा है.

उधर, इंडिया न्यूज चैनल के साथ सुशांत सिन्हा और कविता चौहान ने नई पारी शुरू की है. सुशांत एनडीटीवी इंडिया के एंकर रहे हैं. वे पांच वर्षों से एनडीटीवी के साथ थे. वे न्यूज24 और लाइव इंडिया में भी कार्य कर चुके हैं. कविता न्यूज नेशन में थीं. वे न्यूज24, सहारा समय, इंडियाा टीवी, जी न्यूज में भी काम कर चुकी हैं. कविता लखनऊ की रहने वाली हैं और एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट रही हैं. इंडिया न्यूज से अनुराग मुस्कान और चित्रा त्रिपाठी के जाने के बाद दो एंकरों की जगह चैनल में खाली थी. सुशांत डिप्टी एडिटर बनाए गए हैं. वे सीनियर एंकर के रूप में भी काम करेंगे. कविता चौहान एसोसिएट एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर और एंकर के पद पर आई हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन