Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

स्मृति जोशी ने वेबदुनिया को कहा अलविदा!

स्मृति जोशी ने वेबदुनिया को कहा अलविदा, फेसबुक पर पोस्ट डाल कर दी सूचना… विश्व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया डॉट कॉम में 15 सालों से सेवाएं दे रही स्मृति जोशी ने संस्थान को अलविदा कह दिया है। स्मृति के अचानक लिए गए फैसले से सरगर्मी है।

स्मृति ने वेबदुनिया में लंबी पारी खेली है। पोस्ट से अंदाज लगता है कि कहीं कोई तल्खी तो है हालांकि उन्होंने स्पष्ट नहीं किया कि वे कहां जा रही हैं।

सूत्रों के अनुसार ऊपरी स्तर पर कोई खटपट चल रही थी उसी का परिणाम है यह इस्तीफा.. अब वे वापिस अध्यापन की दुनिया में लौट जाएंगी, ऐसी चर्चा है।

स्मृति ने अपनी पोस्ट में लिखा है-

अलविदा वेबदुनिया कहना थोड़ा कष्टप्रद तो है लेकिन जरूरी भी… एक करियर ब्रेक ले रही हूं… आप सबके कब, क्यों, कहां, कौन, कैसे का जवाब वक्त के साथ मिलेगा ही, फिलहाल इतना ही कि शुभकामनाओं की हमेशा आकांक्षी हूं लेकिन कोई सवाल,सलाह, सुझाव, सीख, समझाइश, सहानुभूति, संवेदना, सांत्वना और संवाद अभी नहीं… बस बताना इसलिए आवश्यक है कि कई साथी मेरे ही माध्यम से वेबदुनिया से जुड़े रहे हैं तो उन्हीं के प्रति नैतिक जिम्मेदारी का वहन करते हुए यह सूचना है. वेबदुनिया से जाना वास्तव में जाना नहीं है बल्कि इसे कुछ वक्त के लिए अपनी दुनिया में लौट आना समझें… हमारा इतना ही साथ था…. “वेबदुनिया परिवार” के प्रति आभार निवेदित करती हूं…. कुछ पूरे, कुछ अधूरे किस्सों को, आभासी पन्नों में लपेटकर, जा रही हूँ मैं, अच्छी स्मृतियां दिल में समेट कर…स्मृति ….

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन