Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

पत्रकारिता की ट्रेनिंग देने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में पत्रकारिता की ट्रेनिंग देने का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में युवती ने कोतवाली थाने में प्रकरण दर्ज कराया है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय युवती को आरोपी संजय रायकवार ने विज्ञापन लाने के लिए नौकरी पर रखा। कुछ दिन बाद वह युवती से बोलने लगा कि मैं तुम्हें बहुत बड़ी पत्रकार बना दूंगा।

युवती उसके झांसे में आ गई। इस दौरान आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में चार से अधिक रूम किराए पर लेकर युवती को रखा। इसी बीच युवती को संजय पर संदेह हुआ तो उसने परिचित को अपनी आपबीती बताई और बोली संजय गुप्त तरीके से पत्रकारिता करने की ट्रेनिंग देने के नाम पर मुझे अलग-अलग रूम में रखता है। साथ ही मेरे साथ गलत काम करता है।

इस पर उसके परिचितों ने उसे हकीकत बताई। आरोपी का सच सामने आते ही युवती ने कोतवाली थाने पहुंचकर संजय के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कराया। इधर, मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मंगलवार को आरोपी संजय रायकवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन