Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

संसद में सेंध : स्मोक बम दिखाने में पत्रकारों के बीच हुई छीनाझपटी- देखें वीडियो

संसद में सेंध की खबर है. इसके साथ ही ‘देश सुरक्षित हाथों में है’ का तिलिस्म भी ढ़ह गया. दो से तीन लोगों ने सदन के भीतर तक घुसकर सरकार को जैसे नींद से जगाने का काम किया है. लेकिन इस दौरान वायरल हुई कुछ वीडियो फुटेज में मीडियाकर्मियों की दिलचस्प कुकुरभौं देखने को भी मिली है.

दो मिनट से अधिक ड्यूरेशन के इस वीडियो में ‘पीपली लाइव’ जैसा सीन बन पड़ा है. टीवी 9 के रिपोर्टर ने हाथ में पीला-पीला कुछ पकड़ रखा है..जिसे स्मोक बम कहकर कैमरे को फेस किया जा रहा है. वहीं बाकी के रिपोर्टर ‘हम पहले.. हम पहले’ की आपाधापी में एक दूसरे से छीनाझपटी करते नजर आ रहे हैं. देखिये…

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने एक बार फिर टीवी मीडिया की जग हंसाई कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी है.

ये भी पढ़ें… संसद में सेंध : आतंकी हमले की बरसी पर लगे ‘तानाशाही बंद करो’ के नारे

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन