Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

नेशनल वॉयस, नोएडा के असाइनमेंट हेड विनय का इस्तीफा, महिंदर सिंह बोहरा ईटीवी से जुड़े

नोएडा : ‘नेशनल वॉयस’ न्यूज़ चैनल से विनय कुमार ने इस्तीफा दे दिया है। विनय कुमार चैनल के शुरुआत से नोएडा ऑफिस में कार्यरत थे और यहाँ असाइनमेंट हेड के तौर पर काम कर रहे थे। ख़बरों के मुताबिक, ‘नेशनल वॉयस’ का प्रसारण अब लखनऊ से हो रहा है, जिसके बाद पुरानी टीम के काफी लोगों ने इस्तीफा दिया है। इनका इस्तीफा भी उसी कड़ी से जोड़ कर देखा जा रहा है।

विनय कुमार ‘न्यूज़ एक्सप्रेस’ नोएडा ऑफिस के असाइनमेंट में सीनियर पद पर काम कर चुके हैं। इसके अलावा पटना से चलनेवाला ‘मौर्य टीवी’ जो अभी ‘ज़ी पुरवइया’ के नाम से प्रसारित हो रहा है उसमें डिप्टी न्यूज़ को-ऑर्डिनेटर, ‘टाइम्स ऑफ़ इंडिया’ में Correspondent तथा NDTV में District Correspondent तथा इसके अलावा कई प्रमुख पत्र- पत्रिकाओं में अपनी सेवा दे चुके हैं। वो जल्द ही अपनी नयी पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं।

महिंदर सिंह बोहरा ने जनता टीवी को अलविदा कह दिया है. वह यहां प्रोमो एडिटर हुआ करते थे. उन्होंने नई पारी की शुरुआत ईटीवी नेटवर्क के साथ की है. वे यहां भी प्रोमो एडिटर बनाए गए हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन