Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

ज़ी न्यूज़ में एंकर ज़ीनत सिद्दीक़ी के साथ हुआ बहुत कुछ भयानक, देखिए टर्मिनेशन लेटर!

ज़ीनत सिद्दीक़ी-

ये मेरा UNLAWFUL TERMINATION ORDER जिसे मैं बिना किसी शर्म के आप लोगों के सामने रख रही हूं, अब ये जानिए ये मुझे दिया कैसे गया?

मैं रोज़ की तरह ऑफिस गई, दिन शनिवार, जिस दिन 70 प्रतिशत STAFF/HR DEPARTMENT OFFICE नहीं आता.

1- वक्त सुबह 10.20 मिनट, मेरी घेरेबंदी कर ज़बरदस्ती एक मीटिंग में ले जाया गया, मेरा सामान (बैग-मोबाइल) अपने कब्ज़ में ले लिए गए थे, मुझे एक कमरे में बंधक बना लिया गया था, न WASHROOM जाने की इजाज़त थी न अपनी मां से ही फोन पर बात करने की, घेरेबंदी ऐसी की कभी महिला गार्ड दिखती तो कभी मेरे पास से मुस्कुरा कर निकलता कोई आदमी, दहशत के मारे में मैं वापस जाने की ज़िद करने लगी, मुझे चाय दी गई मैनें नहीं पी, मुझे महिला गार्ड कहती है अरे मैडम पी लीजिए कुछ मिलाया नहीं है, मैं पी कर दिखाऊं, मैनें कहा दीदी आप पी लीजिए, मैं नहीं पीऊंगी, क्यों नहीं पीओगी, पीना पड़ेगा, नही मैनें नहीं पीना तो नहीं पीना, काफी देर बाद फिर बिस्किट लाए गए, कहा गया अरे सर ने भेजा है मैडम को बिल्किट खिलाओ.

2- मेरी धड़कने तेज़ होने लगी थी, मैं रोने लगी, फिर अमित बंसल नाम का व्यक्ति आता है, मुझ से जितनी बत्तमीज़ी से बो बात कर सकता था उसने की, डराया-धमकाया-चिल्लाया-अपना रौब दिखाया, नौकरी से निकाल देने की धमकी दी, POSH की बहुत शिकायतों को निपटाने का दावा किया, मेरी कुर्सी के आस-पास घूमना चिल्लाना सब हो रहा था। मैनें मीटिंग का AGENDA पूछा नहीं बताया, मैनें उस से उसका नाम पूछा नहीं बताया, ख़ैर मैनें बाद में मालूम किया तो पता चला, सिक्योरिटी डिपार्टमेंट का कोई हेड है.

(-मैं-उसे बार-बार अपनी POSH की शिकायत के बारे में बता रही थी, ICC ने कैसे काऩून की धज्जिया उड़ाई जांच के नाम पर कैसे एक-तरफा कारर्वाई की सब बताया, मुझ से जांच के नाम पर कैसे MISOGYNIST सवाल किए कमेटी ने वो बताया, नहीं सुनवाई हुई.)

3- फिर ज़बरन मुझ से RESIGNATION पर साइन कराने की कोशिश हुई मैनें साइन नहीं किए और वहां से जाने के लिए उठी, मुझे ज़बरन रोकते हुए बोले तुम नहीं जा सकती, इसे TERMINATE करो, जानलेवा तरीके से मुझे बंधक बनाया हुआ था, मैं जाने के लिए फिर खड़ी हुई तो महिला गार्ड्स ने घेरा, मैं जैसे तैसे उस कमरे से बाहर निकली, अपने बैग की तरफ, मेरे सामान से छेड़खानी की गई, मैं बेसुध पहले खड़ी रही, और अचानक कांपते हुए बैठ गई, एक महिला गार्ड ने मुझे छुआ बोलीं मेडम आपका शरीर ठंडा पड़ चुका है, दूसरी महिला गार्ड कहतीं I-CARD दीजिए, इस दहशत भरे माहौल मे मेरे PERIODS शुरु हो चुके थे, मगर मेरी हालत कुछ बोलने की नहीं, मैं फफक-फफक कर रोने लगी और थोड़ी देर बाद सब घेर कर मुझे नीचे लाए, एक व्यक्ति पहले से लिफ्ट के पास लिफ्ट रोके खड़ा था.

4- मैं जैसे ही नीचे आई फिर बैठ गई, मेरा शरीर हरकत नहीं कर पा रहा था, मुझे एक-एक सांस लेने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा था, एक महिला गार्ड को शायद मुझ पर दया आई, उन्होंने मेरा हाथ मला, इस पूरे घटनाक्रम में अमित बंसल नाम मेरे आसपास घूमता रहा, मैं थोड़ी सामान्य हुई तो जैसे-तैसे सब की घेरेबंदी में ही ऑफिस से बाहर निकली और गुप्ता चौक के पास एक पेड़ के नीचे बैठ गई। सोचिए जो हो रहा था वो मेरे परिवार को या मेरे किसी परिचित तक को नहीं पता था कि मैं किसी मीटिंग में हूं या क्या होने वाला है मेरे साथ.

5- मैनें बहुत कम में बताने की कोशिश की है, ये सब 2 घंटे से ज़्यादा तक चलता रहा, जैसे-तैसे मैं घर पहुंची पहले से HR HEAD POOJA DUGGAL के साइन से तैयार TERMINATION ORDERमेरे निजी EMAIL पर भेजा जा चुका था ये सब इसलिए किया गया ताकि आदतन लड़कियों को तंग करने वाले रमेश चंद्रा को बचाया जा सके, जैसे 2019 में भी बचाया गया था और पीड़िता को ही तरह तरह से यातनाएं दे कर TERMINATE कर दिया गया.

6- मैं सोमवार को फिर ऑफिस गई HR HEAD POOJA DUGGAL से मिलने और अपना निजी सामान लेने, कोई सहयोग नहीं मिला मैनें 112 पर कॉल की और फिर लिखित मे थाने में जाकर शिकायत दी, 5 फरवरी से अब तक FIR नहीं हुई है सोचिए ZEE NEWS का दवाब कितना ज़्यादा होगा पुलिस महकमे पर, अकूत संपत्ती और साम्राज्य के आगे मैं कहीं खड़ी नहीं हो पाऊंगी आप लोगों के सहयोग के बिना मेरी मदद कीजिए.

नोएडा पुलिस FIR दर्ज करो आरोपियों के खिलाफ..

सौजन्य- एक्स

ज़ी न्यूज़ की एंकर ने रमेश चंद्र समेत कइयों पर लगाए सनसनीखेज आरोप, थाने में दी कंप्लेन!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Mithlesh kumar

    February 8, 2024 at 12:08 pm

    भाई यह सब तो आप लगातार लिखा जा रहे हो हकीकत क्या है वह आपको नहीं पता है इसका आतंक का राज्य चलता था कई लोगों के साथ मिलकर यह साजिश पर साजिश किया जा रही थी इसके सारे आरोप झूठे हैं और और इस मामले में पीड़ित पक्ष वही है जिस पर आरोप लगा रही है और उसे न्याय नहीं मिल पा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन