Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

कार्टूनिस्ट इरफ़ान ने इस नाम से शुरू की नई वेबसाइट!

इरा झा-

इरफान को मैंने शायद 1989 से देखा है। कभी ब्यूरो कभी रिपोर्टिंग में बैठा एक नौजवान। बाद में पता लगा महाशय कार्टूनिस्ट हैं और रोजगार की जद्दोजहद में लगे हैं। उस वक्त हमारे नवभारत टाइम्स में काक और सुधीर तैलंग भी थे। उनके बाद हमारा किसी ऐसे सज्जन से पाला नहीं पड़ा था जो अखबार के दफ्तर में पत्रकार बनने को न आए।

बहरहाल इरफान के छपने के मौके कम आते पर जब भी आते इरफान सराहे जाते। फिर पता लगा उन्हें लखनऊ में जगह मिल गई। हमने सब्र की सांस ली। चलो इरफान का संघर्ष रंग लाया।

पर नौकरी मिल जाने भर से इरफान की जिंदगी में सुकून नहीं आया। उठापटक जारी रही। निजी और पेशेवर दोनों ही जिंदगियों में।

खैर, अचानक वो दिल्ली में दिखे। पता लगा डेरा डंडा उठाकर वापस आ गए हैं। बस तब से दिल्ली में है। वो नौजवान अब देश का नामी कार्टूनिस्ट है। उन्होंने तीखी मिर्च नाम से ऐसी वेबसाइट अपनी प्यारी सी पत्नी आरती के साथ लॉन्च कर दी है जिसके लिए कार्टूनिस्टों की अगली पिछली पीढियां उनकी अहसानमंद रहेंगी।

और मेरे लिए तो इससे ज्यादा गौरव की बात हो नहीं सकती। बहरहाल वेबसाइट खुल नहीं रही है वरना कुछ और ज्ञान बघारती।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन