Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

Video : पतंजली पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, बंद करो फर्जीवाड़ा.. वर्ना

बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि को सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर सख्त लताड़ लगाई है कि ऊल-जलूल विज्ञापनों के जरिए लोगों को बेवकूफ बनाना बंद कर दो वर्ना कड़ी कार्रवाई की जाएगी. सुप्रीम कोर्ट ने ऐसे विज्ञापनों पर रोक भी लगा दी है जो लोगों को गुमराह करते हैं, भ्रमित करते हैं, आस्था और भावनाओं को ब्लैकमेल करते हैं.

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने पतंजलि को पिछले ही साल ऐसे विज्ञापन न देने का निर्देश दिया था लेकिन कंपनी का आत्मविश्वास इस कदर सातवें-आठवें आसमान पर है कि उसने सुप्रीम कोर्ट की इस हिदायत को भी नजरअंदाज कर दिया. लेकिन अब, सुप्रीम कोर्ट ने कंपनी और उसके मैनेजिंग डायरेक्टर यानी बाबा रामदेव के चेले आचार्य बालकृष्ण को अवमानना नोटिस जारी किया है और जल्द से जल्द जवाब देने को कहा है. वास्तव में पतंजलि की ओर से ये जो फर्जीवाड़े किए जा रहे हैं, जिन पर सुप्रीम कोर्ट को फटकार लगानी पड़ रही है और बार-बार लगानी पड़ रही है, दरअसल वो काम सरकार को करने चाहिए थे लेकिन सरकार ने कार्रवाई नहीं की.

यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद भी सरकार की आंख नहीं खुली या यों कहें कि सरकार की चुप्पी की वजह से पतंजलि का कॉन्फिडेंस इस लेवेल तक पहुंच गया है कि सुप्रीम कोर्ट की फटकार का जैसे उस पर कोई असर ही नहीं.

इस फटकार के पीछे की कहानी सुनिए…

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन