Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

एंकर / रिपोर्टर बनाने का झांसा देकर लड़कियों को फंसाता है यह चैनल मालिक

खूबसूरत चेहरे के जाल में फंसे सासंद भले ही खुद को मासूम बता रहे हों लेकिन सच्चाई यही है कि कामांधता ने उनके बुढ़ापे को दागदार कर दिया है। कुछ ऐसा ही आजकल नोएडा के सैक्टर 63 से चल रहे एक न्यूज चैनल के ब़ड़े पदाधिकारी का भी हाल है। बेचारे वैसे तो उम्र की हाफ सैंचुरी को काफी पहले पूरा कर चुके हैं पर ना जाने क्यूं उनको लगता है कि उनका दिल आज भी जवान है। इस उम्र में किसी कन्या पर डोरे डालना भले ही आसान ना हो मगर जब एंकर बनाने, भविष्य बनाने और मीडिया में कामयाबी दिलाने जैसे लालच देने की ताकत हाथ में हो तो भला कौन किसी विषकन्या की तलाश में ना जुटे।

लेडी क्लब के नाम से बदनाम होता जा रहा यह चैनल मालिक, जो कि डायरेक्टर जैसे बड़े पद पर बैठा है, नोएडा के आसापास ही अकेला रहता है, अपने परिवार व पत्नी से दूर।  वह कैसे रहता है, यह उसका दिल ही जानता होगा। बस यही अकेलापन मीडिया में आने वाली नई प्रतिभाओं को लुभाने या उनको माइक थमाने जैसे फंदे बनाने को मजबूर करने लिए काफी है।

चैनल में आने वाली किसी भी लड़की को रातो रात तरक्की करना या माइक देकर तेजतररार रिपोर्ट या एंकर बनाने का झासा देकर बेचारे यह महाशय अपना जाल फेंक रहे हैं। कहने वाले कहते हैं कि कभी जाल में मछली आती है तो कभी बड़ी सार्क भी आ जाती है। लेकिन अफसोस यह है कि इस तरह के लोग ही मीडिया की साख और भरोसे को दाग लगाने को काफी है।

रंगीले डायरेक्टर साहब की फोटुओं को देखकर हर कोई समझ सकता है कि बेचारे की हालत क्या है। गौरतलब है कि यह सज्जन अपने शिकार को फांसने के लिए अपने कुछ खास चेलों को भी पूरी सुविधाए प्रदान कर रहे हैं। ये लोग कार्यालय के समय में ही घंटों तक अपनी संगनी को लेकर कार से आसपास की सैर कराने निकल जाते हैं। इसी दौरान वह ब्रेन वाश कर उसकी मदद से साहब के लिए कुछ माल तैयार करने की कोशिश करता है। फिलहाल लोग सवाल कह रहे हैं कि नोएडा के सेक्टर 63 के एक चैनल के रंगीले डायरेक्टर के निशाने पर अगला कौन है?

nishi paswan
[email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन