Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

हरीश, कीर्ति और अंकुर पहुंचे अमर उजाला

हल्द्वानी। अमर उजाला ने दूसरे अखबारों को झटका देकर तीन तेज़तर्रार पत्रकारों को अपने साथ जोड़ा है। दैनिक जागरण हल्द्वानी में वन विभाग की बीट संभाल रहे अंकुर शर्मा ने अमर उजाला की राह पकड़ी है। इधर हिंदुस्तान खटीमा के ब्यूरो चीफ रहे कीर्ति राज रुमाल भी अमर उजाला का हिस्सा बने हैं।

हिंदुस्तान में जिला प्रभारी की मनमानी के चलते उन्हें अखबार ने हटा दिया था। कीर्ति पुराने और मंझे पत्रकार हैं। वहीं हिंदुस्तान रुद्रपुर के पत्रकार हरीश पांडे ने भी अमर उजाला का दामन थामा है। उन्हें जूनियर सब एडिटर बनाया गया है। इसके अलावा हिन्दुतान अखबार के कुछ और पत्रकारों ने अमर उजाला से संपर्क साधा है। कुछ ने तो इंटरव्यू भी दिए हैं। अमर उजाला के तेवर से बाकी अखबारों में हड़कंप है। सबसे ज्यादा हिंदुस्तान अखबार में हलचल का माहौल है। अपने पत्रकारों को दूसरी जगह जाने से रोकने के लिए प्रबंधन जुट गया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन