Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

‘निवेश मंथन’ ने दिया मुफ्त सब्सक्रिप्शन का तोहफा

हिंदी की चर्चित आर्थिक पत्रिका ‘निवेश मंथन’ ने अपने विस्तार के लिए एक आक्रामक रणनीति अपना ली है। इस प्रिंट पत्रिका ने इस रणनीति के तहत डिजिटल में भी पैठ जमाने के लिए छह महीने तक निःशुल्क डिजिटल सब्सक्रिप्शन देने की योजना शुरू की है। कोई भी व्यक्ति केवल एक ईमेल या व्हाट्सऐप्प से संदेश भेज कर या निवेश मंथन वेबसाइट ( www.niveshmanthan.in ) पर एक छोटा फॉर्म भर कर इस पत्रिका का छह महीने का डिजिटल सब्सक्रिप्शन मुफ्त पा सकता है, जो उसके लिए एक तरह से 180 रुपये का मुफ्त उपहार होगा।

गौरतलब है कि इस पत्रिका के संपादक राजीव रंजन झा हैं, जो वरिष्ठ आर्थिक पत्रकार हैं और आजतक, एनडीटीवी एवं ज़ी बिज़नेस जैसे प्रमुख चैनलों को अपनी सेवाएँ दे चुके हैं। उनका कहना है कि इस योजना के माध्यम से वे बड़ी संख्या में ऐसे लोगों तक पहुँच सकेंगे जो आर्थिक और निवेश संबंधी विषयों में रुचि तो रखते हैं, लेकिन अब तक इस पत्रिका का लाभ नहीं उठा सके हैं। राजीव रंजन झा ने स्पष्ट किया कि डिजिटल विस्तार के इस अभियान के साथ-साथ प्रिंट ग्राहकों की संख्या बढ़ाने पर भी उनका जोर बना रहेगा। निवेश मंथन पत्रिका ने आने वाले समय में अलग-अलग शहरों में निवेशकों के साथ सीधा संपर्क बनाने का भी एक व्यापक कार्यक्रम बनाया है।

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. राजीव

    May 29, 2017 at 12:29 pm

    जो लोग इसका लाभ उठाना चाहते हैं, वे इस लिंक पर जा सकते हैं –
    http://www.sharemanthan.in/special/47111-nivesh-manthan-free-subscription

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन