
रजत शर्मा द्वारा कांग्रेस की महिला प्रवक्ता को गाली दिए जाने का मसला थमता नजर नहीं आ रहा है. रजत शर्मा, उनका चैनल और पूरी सोशल मीडिया टीम ने तरफदारी करने के लिए सभी घोड़े खोल दिए हैं, लेकिन सबकुछ कंट्रोल में तब भी नहीं आ रहा है.
अब शर्मा ने इंडिया टीवी पर प्रसारित अपनी सफाई का 8:44 मिनट का एक वीडियो क्लिप एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि, “इंडिया टीवी के चेयरमैन रजत शर्मा ने अपने खिलाफ साजिश करने वालों को दिया करारा जवाब, कांग्रेस पार्टी के मीडिया सेल ने कल रात से सोशल मीडिया पर चलाया झूठा कैंपेन” लेकिन शायद रजत शर्मा और उनकी तरफदारी करने वाली टीम कमेंट नहीं पढ़ती, क्योंकि अगर यह लोग अपने लिए हो रहे कमेंट पढ़ लें तो शायद इस तरह की हरकतें करनी ही बंद कर दें. फिर वो गोदी मीडिया का कोई भी कथित पत्रकार क्यों न हो.
नीचे देखें शर्मा की सफाई और उसके बाद कुछ कमेंट्स भी पढ़ें….
अंकित मयंक-
खुलेआम Live TV पर एक महिला नेत्री को मां-बहन की गाली दी और अभी victim card का ढोंग कर रहे हो, बेशर्म शर्मा? ये क्या है, बता ज़रा? तुम्हारे ही शो का क्लिप है।
KRK-
यह आदमी कितना भारी बेशरम है कि ख़ुद का गाली देते हुए video ख़ुद ही दिखा रहा है, और कह रहा है कि कोई बताओ मैंने इसमें कहाँ गाली दी है! lol
ऋषि चौधरी-
अरे भाई रजत शर्मा, तुम चाहे 44 साल से पत्रकारिता में हो या 54 साल से। महिला को लाइव टीवी पर गाली देने का अधिकार किसने दिया और ऊपर से धौंस भी जमा रहे हो। पिछले कुछ सालों से जो तुम कर रहे हो उसको सिर्फ चाटुकारिता कहा जाता है, पत्रकारिता नहीं।
देवेश यादव-
पहली बात तुम पत्रकार नहीं दलाल हो अब आगे बोलो। इसने गाली दी तब शर्म नहीं और अब कितनी बेशर्मी से झूठ बोल रहा है।
महेन्दर-
खुद ही मुजरिम और खुद ही जज, खुद को ही क्लीन चिट दे दी? रजत शर्मा तुम्हारी हर डिबेट में चाटुकारिता होती है बीजेपी के लिए! साफ पता चल रहा था की जब बीजेपी के लिए कोई कुछ बोले तो तुम तिलमिला उठते हो!
संत यादव-
आप बूढ़े हो गए हो, कम से कम महिलाओं का सम्मान करना सीखो, आप बदतमीज निकले, आपकी बदतमीजी सुनी जा सकती है।
अकरम खान-
गालीबाज़ पत्तलकार हो तुम। अपनी लिमिट क्रॉस कर के ये सब रायते फैला रहे थे। पकड़े गए तो रोना शुरू कर दिया। महिलाओं को तुम सम्मान नहीं दे पाओगे इसे मानो।
राजकुमार स्वामी-
अरे शर्मा जी आपकी पत्रकारिता पूरे देश ने चुनाव के समय देख ली थी जब मोदी के इंटरव्यू में आप जैसे लोग विपक्षी नेताओं के खिलाफ सोशल मीडिया कमेंट पढ़कर खिलखिला रहे थे, आप जिसे पत्रकारिता बोलते हैं वो चाटूकारिता है इसलिए ही भारतीय पत्रकार दुनिया में 162 नंबर है लेकिन शर्म नहीं करते।





