Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

क्या जगदीप धनखड़ राष्ट्रपति नहीं बन पायेंगे?

प्रशांत टंडन-

जगदीप धनखड़ का राष्ट्रपति बनने का मंसूबा धरा रह जाएगा:
विपक्ष ने तय किया है कि धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से हटाने का प्रस्ताव लाएगा. शायद ये पहली बार होगा कि किसी उपराष्ट्रपति को हटाने का प्रस्ताव राज्यसभा में आए.

धनखड़ अब एक विवादित व्यक्ति बन गए हैं और मोदी चाहे तब भी एनडीए में इनके नाम पर सहमति बनना मुश्किल है. लोकसभा और राज्यसभा दोनों में बीजेपी बहुमत में नहीं है, राष्ट्रपति के चुनाव तक विधायकों की संख्या भी कम होनी ही है.

जिस तरह की बदसलूकी धनखड़ विपक्ष के साथ करते हैं, कौन इनके साथ खड़ा होगा.

विष्णु नागर-

अगर इनकी कार्यावधि समाप्त होने तक मोदी जी की चली तो वह इन जैसा दूसरा खड़ा कर देंगे राष्ट्रपति पद के लिए मगर इन्हें नहीं खड़ा करेंगे। ये बेशर्मी की हद तक जाते हैं। लगता ही नहीं कि ये राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति हैं। खुलेआम मोदी और भाजपा के पक्ष में बोलते हैं। विपक्ष के नेता तक का अपमान करते हैं।

जया बच्चन से इनका व्यवहार भी बेहूदेपन की हद को छूनेवाला था। पश्चिम बंगाल में भी ये रोज ममता बनर्जी से लड़ने का बहाना ढूंढकर मर्दानगी दिखाते रहते थे।इनकी इसी ‘योग्यता ‘ ने इन्हें यहां तक पहुंचाया।

किसी आयोजन में जाते हैं तो वहां भी यही सब करते हैं। हो सकता है किसी दिन दबाव पड़े और इन्हें शहीदाना मुद्रा अपनाते हुए त्यागपत्र देना पड़ जाए।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन