Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

फाक्स न्यूज के संपादक पद से रामेंद्र सिन्हा का इस्तीफा, योगी पर किताब लिखेंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर किताब लिखने के लिए रामेन्द्र सिन्हा ने गोरखपुर से प्रकाशित “फाक्स न्यूज” के संपादक पद से इस्तीफा दे दिया है. संपादक पद से मुक्त होने और किताब लिखने को लेकर रामेंद्र ने जानकारी फेसबुक पर साझा की है, जो इस प्रकार है :

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर किताब लिखने के लिए रामेन्द्र सिन्हा ने गोरखपुर से प्रकाशित “फाक्स न्यूज” के संपादक पद से इस्तीफा दे दिया है. संपादक पद से मुक्त होने और किताब लिखने को लेकर रामेंद्र ने जानकारी फेसबुक पर साझा की है, जो इस प्रकार है :

Ramendra Kumar Sinha : मित्रों, परिवर्तन प्रकृति का अटल सत्य है। पुराने पत्ते झड़ जाते हैं, नए निकल आते हैं, लेकिन वृक्ष वही रहता है। कुछ अधूरे रह गए काम भी व्यक्ति को पूरे करने होते हैं, यही जीवन की प्रवृत्ति भी है और ईश्वर की लीला। सृष्टि का रचयिता इस तरह परिस्थितियां उत्पन्न करता रहता है… जिसने उस संदेश को समझा और उस आदेश को शिरोधार्य किया, नए जोश से नई छलांग के लिए स्वयं को तैयार कर लिया वही स्वाभिमान और मान-सम्मान से जीने में कदाचित सफल होता है। अब मुझे भी कुछ अधूरी अभिलाषाओं को पूरा करने का अवसर आ चुका है, कुछ लिखना-पढ़ना ही शेष रह गया था। कतिपय मित्रों/साथियों की जब भी कोई पुस्तक आती मन मसोसकर रह जाता था… अब पूरी शिद्दत से यह काम भी कर सकूंगा। तो आप सभी को यही बताना है कि न्यूज़ फॉक्स से मैं 1 नवम्बर, 2017 से मुक्त हो रहा हूं। मुझसे कार्य स्थल की दृष्टि से जुड़े सभी साथियों ने जिस तरह अपनी सीमाओं में अखबार की पहचान बनाने में मेरा साथ दिया, उम्मीद है आगे भी इसे उसी तरह आगे ले जाने की कोशिश करते रहेंगे। आप सभी के साथ सभी शुभचिंतकों एवम समय -समय पर सहयोग देने वाले शुभेच्छुओं के प्रति हार्दिक आभार!

इस वीडियो को भी देख-सुन सकते हैं :

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन