Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

अडानी एनर्जी सोल्यूशंस को बड़ा झटका, केन्या से 6200 करोड़ रुपये की डील सस्पेंड!

केन्या की अदालत ने सरकारी कंपनी KETRACO (केन्या इलेक्ट्रिकल ट्रांसमिशन कंपनी) और भारतीय कंपनी अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस के बीच 736 मिलियन डॉलर (क़रीब 6200 करोड़ रुपये) की डील को सस्पेंड कर दिया है।

केन्या की हाईकोर्ट का कहना है कि केन्या सरकार अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस के साथ 30 साल की डील पर फ़ैसला होने तक कोई काम नहीं करेगी। इस डील को केन्या की लॉ सोसायटी ने कोर्ट में चुनौती दी है।

केन्या में इससे पहले अडानी समूह द्वारा केन्या के मुख्य हवाई अड्डे के प्रबंधन की तीस वर्षीय डील को लोगों के विरोध का तीखा सामना करना पड़ा था। केन्या मानवाधिकार आयोग और केन्या लॉ सोसाइटी ने हवाईअड्डे सौदे को अदालत में चुनौती दी है।

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत का इस मुद्दे पर कमेंट देखिए-

अडानी को झटका. केन्या की कोर्ट ने अपनी सरकारी कंपनी केट्राको और अडानी एनर्जी के बीच 736 मिलियन डॉलर (6200 करोड़ रुपये) की डील सस्पेंड कर दी. अडानी को केन्या में 30 साल तक बिजली की ट्रांसमिशन लाइन और इंफ्रास्ट्रक्चर का काम मिला था. केन्या में इसका विरोध था. खबर TV पर नहीं दिखी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन