Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

राज चेंगप्पा, प्रसून शुक्ला समेत दर्जन भर से ज्यादा पत्रकार दिल्ली विवि के कॉलेजों की गवर्निंग बॉडी में आये, देखें सूची

दिल्ली विवि के 28 कॉलेजों की गवर्निंग बॉडी में आये पत्रकारों की सूची जारी कर दी गई है. हर कॉलेज में 5 मेंबर (किसी किसी में 6) दिल्ली सरकार की तरफ से नामित किये जाते हैं और 5 सदस्य दिल्ली विश्वविद्यालय की तरफ से. इस सूची को फाइनल करने के बाद दिल्ली सरकार सहित सभी पक्षों ने अपनी मंजूरी दे दी है. इनमें कई नामी पत्रकारों के अलावा जजों, वकीलों, शिक्षाविदों और रचनात्मक क्षेत्र में उल्लेखनीय नामों को शामिल किया जाता रहा है.  

दिल्ली विश्वविद्यालय की तरफ से इंडिया टुडे के संपादक राज चेंगप्पा को शहीद राजगुरु कॉलेज और महाराजा अग्रसेन कॉलेज, न्यूज़ ट्रैक के सलाहकार संपादक और निजी कॉलेज में बोर्ड ऑफ स्टडीज मेंबर प्रसून शुक्ला को राजधानी कॉलेज, टाइम्स ऑफ इंडिया के तापाश सेन को आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज, न्यूज़ 24 के एक्जी. एडिटर डॉ अनिल सिंह को शहीद सुखदेव कॉलेज, पत्रकार रश्मि सिंह दास को कालिंदी कॉलेज और खेल पत्रकार विमल मोहन को भीम राव अंबेडकर कॉलेज से गवर्निंग बॉडी का मेंबर नियुक्त किया गया है.

वहीं दिल्ली सरकार या कहें आम आदमी पार्टी की तरफ से पैनल में रखे गये पत्रकार और विश्लेषक अभय कुमार दुबे को दिल्ली कॉलेज आफ आर्ट एंड कामर्स, संडे गर्जियन के पत्रकार पंकज वोहरा को शहीद सुखदेव कॉलेज, अमर उजाला के पत्रकार संजय मिश्रा और उत्पल (मेंबर,एनबीटी) को श्री अरबिंदो कॉलेज, सहारा में पत्रकार रहे सैय्यद फैजल अली को गार्गी कालेज, हिंदुस्तान हिंदी से पत्रकार निर्मल यादव को महर्षि वाल्मिकी कॉलेज, दैनिक जागरण में पत्रकार सर्वेश कुमार को लक्ष्मी बाई कॉलेज, एबीपी न्यूज़ से पत्रकार अनिल दूबे को महाराजा अग्रसेन कॉलेज, पत्रकार आशीष श्रीवास्तव को सत्यवती कॉलेज, पत्रकार मिताली ऋषि को शहीद भगत सिंह, डीडी न्यूज़ से पत्रकार अरविंद चतुर्वेदी और पत्रकार प्रवीन को विवेकानंद कॉलेज से गवर्निंग बॉडी का मेंबर नियुक्त किया गया है.

इन नामों के अलावा इस सूची में पूर्व राजदूत जी पार्थसारथि, शिक्षाविद् एस डी मुनि, शिक्षाविद् पुष्पेश पंत सहित दिल्ली हाई कोर्ट के कई जजों को भी इस सूची में जगह मिली है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन