Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

बिहार में बाइक सवार दो पत्रकारों की स्कॉर्पियो गाड़ी से कुचलकर हत्या

बिहार के आरा से एक बहुत बड़ी खबर आ रही है. आरा में बाइक से जा रहे दो पत्रकारों की हत्या स्कॉर्पियो गाड़ी से कुचलकर कर दी गई. इन पत्रकारों ने हत्या की आशंका को लेकर प्रशासन को सूचित कर रखा था. इसके बावजूद यह घटना हो गई. मृतकों में एक दैनिक भास्कर के प्रखंड संवाददाता नवीन कुमार निश्चल हैं. दूसरे रिपोर्टर का नाम विनोद सिंह है. हत्या की सूचना मिलने के बाद गुस्साये लोगों ने स्कॉर्पियो को फूंक दिया और शव के साथ रोड जाम कर दिया.

दोनों पत्रकारों की फाइल फोटो.

दोनों पत्रकारों की हत्या के बाद की फोटो.

यह वारदात आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर गड़हनी थाना क्षेत्र के नहसी गांव के समीप हुई। दोनों पत्रकारों का जिले के गड़हनी पंचायत के पूर्व मुखिया हरशु से खबर को लेकर काफी दिनों से विवाद था. मुखिया ने पहले भी दोनों पत्रकारों को धमकी दी थी. घटना के बाद नाराज लोग सड़कों पर उतर आए हैं. पूर्व मुखिया की स्कॉर्पियो गाड़ी को आग के हवाले कर दिया. दूसरी गाड़ियों को भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त किया गया.

दोनों पत्रकार एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे. इसी दौरान गड़हनी थाना क्षेत्र के पुल के पास उनकी बाइक को स्कॉर्पियो गाड़ी से टक्कर मारकर गिरा दिया गया और फिर दोनों को कुचल दिया गया. दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है. जानकारी मिलने के बाद कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. नाराज लोग जमकर हंगामा कर रहे हैं.

दैनिक भास्कर के संवाददाता ने पहले भी किसी अनहोनी की आशंका जताई थी. पुलिस के अधिकारियों को इस बाबत पूरी जानकारी दे दी थी कि उनके साथ कभी भी कुछ भी हो सकता है लेकिन प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया. कलम के दो सिपाहियों की पत्रकारिता से उत्पन्न विवाद के कारण हत्या के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन