Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

राज्य सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम ने जिन 84 RTI कार्यकर्ताओं को बताया ब्लैकमेलर, देखें नाम

आशीष सागर दीक्षित-

व्हिसिल ब्लोअर व पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने राज्य सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम (पूर्व वरिष्ठ पत्रकार दैनिक जागरण / नवभारत टाइम्स, लखनऊ) को भेजा विधिक नोटिस….

सूचना आयुक्त ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक व एक्स पर आयोग में उन व्यक्तियों की सर्वाधिक लंबित अपील लिस्ट जारी करते हुए उन्हें ब्लैकमेलर / संगठित गिरोह जैसे शब्द से नवाजा।

तीन दिन पूर्व प्रयागराज के अधिवक्ता दीपक शुक्ला ने सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम के बर्ताव से व्यथित होकर सुनवाई पेशी दरम्यान नाराजगी जाहिर की जिसको सूचना आयुक्त ने मीडिया में ‘जूता फेंकने’ जैसे शब्दों से परिभाषित किया / छपवाया।

अधिवक्ता दीपक शुक्ला को विभिन्न धाराओं में मुकदमा लिखकर जेल भेजा गया। इसके बाद सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम सोशल मीडिया पर सार्वजनिक रूप से आरटीआई कार्यकर्ताओं को वसूली करने वाला, ब्लैकमेलर जैसे शब्दों पर सुशोभित कर रहें है। अधिवक्ता दीपक शुक्ला ने पत्रकार कोटे से सूचना आयुक्त बने गैर पत्रकार प्रद्युम्न कुमार द्विवेदी का खुलासा सूचना निदेशक से आरटीआई जवाब हासिल कर किया है।

सूचना आयोग में लंबित अपील सूची पर पूर्व आईपीएस व आरटीआई एक्टविस्ट अमिताभ ठाकुर का भी अन्य लोगों के साथ नाम है। पूर्व आईपीएस ने एक्स रीट्वीट पर सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम को कानूनी नोटिस भेजकर उत्तर मांगा है।

गरिमापूर्ण पद पर रहते हुए सूचना आयुक्त सार्वजनिक रूप से गलत बयानबाजी आरटीआई कार्यकर्ताओं पर कर रहें है जो तमाम सवाल खड़े कर रही है। राज्य सूचना आयुक्त ने सोशल मीडिया पर अपने द्वारा निस्तारण अपीलों / लोक सूचना अधिकारियों पर जुर्माना वसूली / अर्थदंड कार्यवाही की लिस्ट सार्वजनिक क्यों नहीं की है?

लोक सेवक ऐसा विभागीय भ्रष्टाचार क्यों करते हैं कि सूचना अधिकार से वह ब्लैकमेल हो जाए? किसी ईमानदार को कोई ब्लैकमेल क्यों नहीं कर लेता है?

देशभर मे आरटीआई एक्टविस्ट की हत्याओं के ज़िम्मेदार कौन लोकसेवक या सूचना अधिकारी या भ्रष्ट लोग है यह लिस्ट भी सार्वजनिक करें सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश बावजूद सूचना मांगने वालों को सुरक्षा क्यों नहीं दी जाती जबकि भ्रष्टाचार में संलिप्त लोकसेवक / व्यक्ति पावरफुल व्हाइट कॉलर लोग हैं?

लिस्ट में 15वें नंबर पर दर्ज अमिताभ ठाकुर ने नदीम को नोटिस भेजा है- खबर पढ़ें…

मूल खबर…

राज्य सूचना आयुक्त व वरिष्ठ पत्रकार नदीम पर सुनवाई के दौरान जूता फेंका गया, गालियाँ देते हुए दी गई जान से मारने की धमकी

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन