Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

राज्य सूचना आयुक्त व वरिष्ठ पत्रकार नदीम पर सुनवाई के दौरान जूता फेंका गया, गालियाँ देते हुए दी गई जान से मारने की धमकी

लखनऊ: राज्य सूचना आयोग की सुनवाई के दौरान बुधवार को एक बेहद गंभीर घटना सामने आई जब अपीलकर्ता दीपक शुक्ला ने आयोग में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार एवं राज्य सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम पर न केवल जूता फेंका, बल्कि गालियाँ देते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।

यह घटना लखनऊ स्थित राज्य सूचना आयोग कार्यालय की सुनवाई कक्ष संख्या एस-07 में उस समय घटी, जब प्रयागराज के एक मामले की सुनवाई चल रही थी। दीपक शुक्ला, जो उक्त केस में अपीलकर्ता हैं, आयोग के समक्ष अपने पक्ष को रखते हुए अचानक आक्रोशित हो गए और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने लगे। जब आयुक्त ने उन्हें संयमित रहने को कहा, तो उन्होंने उन पर जूता फेंक दिया और जान से मारने की धमकी दी।

सुनवाई कक्ष में मौजूद सुरक्षाकर्मियों और स्टाफ ने स्थिति को तत्काल नियंत्रित किया। घटना के बाद राज्य सूचना आयुक्त नदीम ने लखनऊ के विभूति खण्ड थाने में लिखित शिकायत दी, जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है।

शिकायत में यह भी उल्लेख है कि आरोपी पूर्व में भी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और धमकी भरे पोस्ट करता रहा है।

राज्य सूचना आयोग जैसी संवैधानिक संस्था में हुई इस घटना की चारों ओर निंदा हो रही है। यह घटना न केवल संस्थागत गरिमा पर आघात है, बल्कि अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े करती है। पुलिस अब मामले की जाँच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

देखें एफआईआर-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन