Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

84 लोगों की लिस्ट जारी करने पर सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम को कानूनी नोटिस

लखनऊ | पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने उत्तर प्रदेश में सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम को उनके द्वारा अपने एक्स अकाउंट nadeemNBT से की गई टिप्पणी के संबंध में कानूनी नोटिस भेजा है.

मोहम्मद नदीम ने कल शाम अपने एक्स अकाउंट से 84 लोगों की एक सूची जारी करते हुए कहा था कि यदि कुछ लोग बहुत ज्यादा अपील दायर करेंगे तो जरूरमंद आम आदमी को दिक्कत होगी.

इस सूची में 15वें नंबर पर अमिताभ ठाकुर का भी नाम था, जिनके नाम 71 अपील अंकित है. कुछ लोगों ने सूची में अंकित व्यक्तियों के लिए दलाल और गिरोहबंद शब्द का प्रयोग किया था, जिन्हें मोहम्मद नदीम द्वारा रीपोस्ट किया गया.

अमिताभ ठाकुर ने मोहम्मद नदीम द्वारा अपने सरकारी दायित्व में प्राप्त सूचना को सार्वजनिक किए जाने और उसके माध्यम से सूची में अंकित लोगों के संबंध में की गई टिप्पणी को मानहानिपरक बताते हुए मोहम्मद नदीम से 7 दिनों में पोस्ट डिलीट करने सहित अन्य समुचित कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. संजय आजाद

    April 27, 2025 at 4:28 pm

    बेशक सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम और इनके आकाओं को धूल चटा दूंगा। इनके जैसे बेलगाम पत्तलचाटों को संजय आजाद अपने ठेंगे पर अपलोड रखता है। भ्रष्टाचारियों के गिरोह में शामिल मोहम्मद नदीम सहित मुख्य सूचना आयुक्त डा० राजकुमार विश्वकर्मा व अन्य सभी आयुक्तों के खिलाफ भ्रष्टाचार के इतने मामले मौजूद हैं कि देशद्रोही पत्तलचाट चाह कर भी अपने आप को कानूनी शिकंजे से बचा नहीं पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन