Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

शब्दचर्चा (49) : HUAWEI का उच्चारण न हुआवेई, न हुवावेई! सही क्या?

नीरेंद्र नागर

HUAWEI चीन की एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है और बहुत बड़ा टेक्नॉलजी ब्रैंड है जिसकी ख़बरें हिंदी मीडिया में भी आती रहती हैं। लेकिन उसका नाम यहाँ दो तरह से लिखा जाता है – हुआवेई और हुवावेई। आजतक और हिंदुस्तान में मैंने हुवावे भी देखा और बीबीसी की एक बहुत पुरानी 2013 की ख़बर में ह्वावे भी नज़र आया।

आज की शब्दचर्चा 49 में हम जानेंगे कि HUAWEI का सही या निकटतम उच्चारण क्या है। लेकिन उससे पहले हम जान लें कि इस नाम का मतलब क्या है।

विकिपीडिया पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार कंपनी के संस्थापक ने कभी बताया था कि उन्होंने एक बार दीवार पर यह नारा देखा Zhonghua Youwei जिसका मतलब है ‘चीन की उपलब्धियाँ’। उन्होंने ZhongHUA (जिसका मतलब है चीन) से HUA लिया और YouWEI से WEI. इस तरह कंपनी का नाम हुआ Huawei जिसका मतलब निकलता है ‘सक्षम चीन’।

चीन के लिहाज़ से तो यह नाम बहुत ही माकूल था लेकिन जब यह कंपनी दुनिया भर में फैली तो उसने देखा कि लोग उसके नाम का उच्चारण अलग-अलग तरह से कर रहे हैं। तब कंपनी के अधिकारियों ने इस नाम के सही उच्चारण के संबंध में अभियान चलाया और बताया कि इसका सही उच्चारण है ह्वावे। जो लोग ‘व’ से पहले ‘ह्’ नहीं बोल पाते, उनको उन्होंने ‘वावे’ बोलने की सलाह दी।

अब हम तो ह्वावे भी बोल सकते हैं और वावे भी। सो हमारे लिए क्या सही होगा? मेरे हिसाब से यदि हमें HUAWEI को हिंदी में लिखना हो तो ह्वावे ही लिखना चाहिए। ध्यान दीजिए, यह वही उच्चारण है जो आज से 12 साल पहले बीबीसी के किसी कॉपी एडिटर ने अपनी ख़बर में लिखा था। मेरा सलाम है उस बंदे को।

हैरत की बात है कि बीबीसी की किसी बाद की ख़बर में यह स्पेलिंग नहीं दिखी। हो सकता है, बीबीसी के किसी संपादक ने HUAWEI को ह्वावे लिखने वाले उस भले व्यक्ति को अपने कमरे में बुलाकर कहा हो कि जब सारा हिंदी मीडिया हुवावेई या हुआवेई लिख रहा है तो तुम क्यों अपनी अलग खिचड़ी पका रहे हो। यह भी हो सकता है कि बाक़ी मीडिया का हाल देखकर उस भले व्यक्ति ने ही बाद में इसकी स्पेलिंग अपने मन से बदल दी हो और वही लिखना शुरू कर दिया हो जो हिंदी का सारा मीडिया बाज़ार लिख-बोल रहा है।

वैसे मज़ेदार बात यह है कि जब मैंने गूगल ट्रांसलेट पर HUAWEI का मानक चीनी (Mandarin) उच्चारण सुना तो वह न ह्वावे था, न वावे। वह कुछ-कुछ ख्वावे जैसा था। वैसे Cantonese में इसे वावे ही बोला जाता है।

पिछली शब्दचर्चा…

शब्दचर्चा (48) : मीडिया में RADAR के तीन रूप – रडार, राडार, रेडार! सही क्या?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन