Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

एबीपी गंगा के पत्रकार रंजीत गुप्ता के खिलाफ तहसीलदार राखी शर्मा ने लिखाया मुकदमा

फिरोजाबाद/टुंडला। टुंडला की तहसीलदार राखी शर्मा ने एबीपी गंगा के पत्रकार रंजीत गुप्ता सहित कुछ लोगों पर ब्लैकमेलिंग और दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं। इसी क्रम में रंजीत गुप्ता के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। आरोप है कि प्रशासनिक कार्यों को प्रभावित करने और छवि खराब करने की कोशिश की गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तहसीलदार राखी शर्मा द्वारा लगाए गए आरोपों को जिला प्रशासन ने खारिज करते हुए उन्हें निराधार बताया है। प्रशासन की ओर से जारी स्पष्टीकरण में कहा गया है कि तबादले को लेकर उत्पन्न विवाद को बेवजह तूल दिया गया।

जिला प्रशासन का कहना है कि राखी शर्मा का स्थानांतरण 16 अप्रैल 2026 को प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत किया गया है और इसमें किसी तरह की अनियमितता नहीं है। साथ ही यह भी कहा गया कि संबंधित अधिकारी अपने कार्यों में लगातार लापरवाही बरत रही थीं।

वहीं, कर्मचारी संघ ने भी इस मामले में कमिश्नर को पत्र लिखकर तहसीलदार के आरोपों को बेबुनियाद बताया है और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है।

देखें एफआईआर की प्रति…

संबंधित खबर…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन