विवेक त्रिपाठी-
“डीएम साहब ने मेरे साथ जो किया, उसे कैमरे पर नहीं बोल सकती.. मेरी जांच खत्म करने के बदले आईफोन 17 और आईवॉच ली..”
आईएएस और पीसीएस अफसर के बीच तनातनी का ये मामला फिरोजाबाद का है.. अपने ही डीएम पर आरोप लगाने वाली महिला फिरोजाबाद के टूंडला की तहसीलदार राखी शर्मा हैं..
पीसीएस अधिकारी राखी शर्मा ने फिरोजाबाद के डीएम रमेश रंजन पर गंभीर आरोप लगाते हुए वीडियो जारी करने के साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की है.. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है..
नीचे पढ़िए (वीडियो भी देखिए) क्या कह रही हैं राखी शर्मा..
“तमाम चीजें हैं जो कहना ठीक नहीं है और ये भी नहीं कहना चाहिए था लेकिन जब पराकाष्ठा के पार हो गई सारी चीज.. लिमिट क्रॉस हो चुकी है.. मेरे पास कोई दूसरा ऑप्शन नहीं है ..”
“मुझे कैंप हाउस में बुलाकर 2 घंटे बंदी बनाकर रखा गया.. मुझसे कहा गया रिट वापस लो.. मैं रिट वापस नहीं ली तो उत्पीड़न और बढ़ा दिया गया.. मेरी सैलरी रोकी, एडवर्स एंट्री की.. मेरे न्यायालय के केस में जांच दिखा दी जाती है.. मैं डिस्पोजल बाद में करती हूं, पहले जांच हो जाती है..”
“ये बदतमीजी की और हर चीज की… रिकॉर्ड से ज्यादा हद पार हो चुकी है..”
राखी ने डीएम पर कुछ पत्रकारों को भी पीछे लगाने का आरोप लगाया.. उन्होंने कहा, “मेरे पीछे एबीपी गंगा न्यूज़ चैनल के पत्रकार रंजीत गुप्ता, नेशनल अफेयर्स रामपाल चौधरी और राजीव गौतम, तीनों पत्रकारों का एक गैंग है.. उनके द्वारा वीडियो वायरल कराए जा रहे हैं.. मैंने एसएचओ टूंडला को तहरीर दी जिसका जवाब आज तक नहीं दिया गया.. पत्रकार एक्सटॉर्शन कर रहे हैं, टॉर्चर कर रहे हैं, ब्लैकमेल कर रहे हैं.. 23 अप्रैल को तहरीर दी थी, आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई जबकि नियमत: 24 घंटे में एफआईआर दर्ज हो जानी चाहिए थी..”
“सर, आप मेरी आखिरी उम्मीद हैं.. आपके प्रदेश में महिलाओं के साथ, फीमेल मजिस्ट्रेट के साथ, पीसीएस ऑफीसर के साथ इतनी बदतमीजी..”
राखी शर्मा जिस तरह बोल रही हैं, काफी भावुक है.. ऐसा लग रहा है उनके साथ कुछ गलत हुआ है.. लेकिन आईएएस के खिलाफ कभी कोई आरोप साबित हुआ है भला??
आईएएस का मतलब ही होता है,
“आई एम सुपीरियर”
“आई एम सेफ”


