प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के तहत 9 जुलाई को कारोबारी धर्मेश सांगाणी की कंपनी कलानी इम्पेक्स (Kalanee Impex) पर छापेमारी की है। धर्मेश सांगाणी फिल्म निर्माता भी हैं और अभिनेता व शो होस्ट शेखर सुमन के साथ शेखर सुमन फिल्म अकादमी के सह-संस्थापक हैं। ईडी का आरोप है कि जांच के दौरान धर्मेश सांगाणी और उनकी कंपनी से जुड़े अघोषित विदेशी संपत्तियों, विदेशी बैंक खातों तथा संदिग्ध अंतरराष्ट्रीय वित्तीय लेनदेन के साक्ष्य मिले हैं। साथ ही कनाडा की एक अघोषित कंपनी में उनकी बड़ी हिस्सेदारी होने का भी पता चला है।
गोविंद प्रताप सिंह-
शेखर सुमन बहुत उछल रहे थे… सरकार को गरिया रहे थे.
अब उनके सहयोगी धर्मेश संगानी की कंपनी कलानी इम्पेक्स पर ED ने रेड मार दी है.
धर्मेश फिल्म प्रोड्यूसर हैं और शेखर सुमन फिल्म एकेडमी के को-फाउंडर हैं.
धर्मेश संगानी की कंपनी कलानी इम्पेक्स पर FEMA के उल्लंघन के आरोप हैं.
अभी 3 दिन पहले ही इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि सिर्फ Unexplained Assets से PMLA का मामला नहीं बन सकता। लेकिन मंशा तो शेखर सुमन का शो बंद कराने की है न!
-अभिषेक कुमार
आईपी सिंह-
शेखर सुमन आजकल सरकार की आलोचना कर रहे थे शो बन्द कराने के लिए उनसे जुड़ी कंपनियों पर ED की छापेमारी शुरू हो गयी है।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 9 जुलाई को फेमा (FEMA) के तहत कारोबारी धर्मेश सांगाणी की कंपनी कलानी इम्पेक्स पर छापेमारी की।
धर्मेश सांगाणी फिल्म निर्माता भी हैं और अभिनेता व टीवी होस्ट Shekhar Suman से जुड़े हुए बताए जाते हैं। वह Shekhar Suman Film Academy के सह-संस्थापक भी हैं।
ईडी के अनुसार, जांच में अघोषित विदेशी संपत्तियों, अघोषित विदेशी बैंक खातों और संदिग्ध सीमा-पार वित्तीय लेनदेन से जुड़े साक्ष्य मिले हैं। इसके अलावा, धर्मेश सांगाणी की हिस्सेदारी कनाडा की एक अघोषित कंपनी में होने की बात भी सामने आई है।

चंदन-
ईडी की कार्रवाई: ईडी ने कलानी इम्पेक्स/धर्मेश सांगाणी मामले में छापेमारी की है।
धर्मेश सांगाणी एक फिल्म निर्माता हैं और अभिनेता Shekhar Suman के करीबी सहयोगी हैं।
दोनों ने मिलकर Shekhar Suman Film Academy की स्थापना की थी।
हाल ही में शेखर सुमन ने एक सफल स्टैंड-अप YouTube शो शुरू किया है, जिसमें अक्सर सरकार की आलोचना की जाती है। अब आप खुद ही इन घटनाओं को जोड़कर देखिए।
(वहीं, ईडी का दावा है कि उसे अघोषित विदेशी बैंक खातों से जुड़े सबूत मिले हैं।)
मनीष यादव लालू-
पिछले कई महीनों से सरकार पर तंज कसने वाले शेखर सुमन के शो से जुड़े एक बिजनेसमैन के यहां ED ने छापेमारी की है।
धर्मेश संघानी जो फिल्म प्रोड्यूसर और शेखर सुमन के शो के को फाउंडर भी हैं।
वही शेखर सुमन जो अपने शो में कई दिनों से सरकार की तीखी आलोचना कर रहे थे और उनका मजाक उड़ा रहे थे।
पिछले 1 महीने से राम मंदिर चंदा चोरी का मुद्दा जोरों पर है लेकिन न कोई ED पहुंची न कोई CBI जबकि
वो मामला हाई प्रोफाइल और कई सौ करोड़ का था। लेकिन ED नदारद दिखी।
मूल खबर…



