Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

हिंदुस्तान और PTI जैसे संस्थानों में कार्यरत रहे वरिष्ठ पत्रकार केके तिवारी का निधन!

सुलतानपुर। सुलतानपुर के वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण कुमार (के.के) तिवारी का मंगलवार तड़के बीमारी के चलते निधन हो गया। वह लगभग 55 वर्ष के थे। उनके निधन से जिले के पत्रकारिता जगत, स्वास्थ्य विभाग और सामाजिक संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार तड़के करीब तीन बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज, सुलतानपुर के आकस्मिक चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन सुबह करीब चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

के.के. तिवारी सुलतानपुर की पत्रकारिता का एक जाना-माना नाम थे। तीन दशक से अधिक लंबे पत्रकारिता जीवन में उन्होंने ‘हिन्दुस्तान’, ‘वॉइस ऑफ़ लखनऊ’ और समाचार एजेंसी पीटीआई (PTI) में ब्यूरो प्रमुख एवं जिला संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं दीं। निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के कारण उन्होंने जिले में अपनी अलग पहचान बनाई थी।

पूर्णकालिक पत्रकारिता से अलग होने के बाद वह जिला क्षय रोग (टीबी) विभाग में एसटीएलएस (STLS) के पद पर कार्यरत थे। उनका संबंध सुलतानपुर जिले के कुड़वार क्षेत्र से था।

उनके निधन की खबर मिलते ही पत्रकारों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने गहरा दुख व्यक्त किया। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।


Middle-aged man with glasses wearing a plaid shirt sits facing the camera indoors with a neutral expression.

हिन्दुस्तान अखबार के सुल्तानपुर जिले के पूर्व ब्यूरो चीफ हमेशा मुस्कुराने वाले के.के भैया का आकस्मिक निधन, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
विनम्र श्रद्धांजलि…
-नितिन श्रीवास्तव

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन