Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

टीवी9 के असिस्टेंट एडिटर संजीव श्रीवास्तव को मिला नेशनल अवार्ड

Man wearing a blue floral short-sleeve shirt and glasses, standing against a light wall and smiling slightly.

नई दिल्ली। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 18 जुलाई को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों (2024) की घोषणा कर दी। इस बार टीवी9 भारतवर्ष के असिस्टेंट एडिटर, वरिष्ठ फिल्म समीक्षक और लेखक संजीव श्रीवास्तव को हिंदी भाषा में ‘बेस्ट फिल्म क्रिटिक’ के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में संजीव श्रीवास्तव को सिनेमा पर उनके लंबे समय से किए जा रहे विश्लेषणात्मक लेखन और फिल्म समीक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया। पुरस्कार के तहत उन्हें स्वर्ण कमल और एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

संजीव श्रीवास्तव वर्तमान में TV9 भारतवर्ष में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे लंबे समय से सिनेमा, कला और संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन और फिल्म समीक्षा कर रहे हैं। टीवी9 नेटवर्क ने भी उनके सम्मान को संस्थान के लिए गर्व का क्षण बताया है।

गौरतलब है कि 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में वर्ष 2024 में प्रमाणित फिल्मों और सिनेमा लेखन को सम्मानित किया गया। इस वर्ष ‘आर्टिकल 370’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला, जबकि हिंदी के बेस्ट फिल्म क्रिटिक का सम्मान संजीव श्रीवास्तव के नाम रहा।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन