Connect with us

Hi, what are you looking for?

वेब-सिनेमा

क्या दो रील बनाने के चालीस हज़ार मिल रहे हैं, इस खुलासे के बाद रवीश कुमार ने सवाल उठाया!

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर 2 मिनट 57 सेकंड का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवा इंफ्लूएंसर दावा कर रहा है कि उसे सरकार के पक्ष में दो रील बनाने के बदले 40 से 50 हजार रुपये तक का भुगतान करने का प्रस्ताव मिला था। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर सरकारी प्रचार, डिजिटल पीआर और सार्वजनिक धन के इस्तेमाल को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।

वीडियो में इंफ्लूएंसर का आरोप है कि जब भी किसी घोटाले, विवाद या बड़े विरोध-प्रदर्शन की चर्चा होती है, तब सरकार की सकारात्मक छवि पेश करने के लिए सोशल मीडिया पर संगठित प्रचार अभियान चलाए जाते हैं। उसका दावा है कि ऐसे कंटेंट के लिए इंफ्लूएंसर्स को भुगतान की पेशकश की जाती है।

वीडियो के साथ साझा पोस्ट में यह भी सवाल उठाया गया है कि यदि ऐसे अभियान सरकारी धन से संचालित हो रहे हैं, तो करदाताओं के पैसे का उपयोग किस तरह किया जा रहा है। हालांकि, इस दावे के समर्थन में कोई आधिकारिक दस्तावेज या स्वतंत्र प्रमाण सार्वजनिक नहीं किया गया है।

इस प्रकरण पर वरिष्ठ पत्रकार और यूट्यूबर रवीश कुमार ने भी सवाल उठाया है। नीचे वीडियो देखें…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन