Connect with us

Hi, what are you looking for?

दिल्ली

नवभारत टाइम्स के फीचर एडिटर रहे वरिष्ठ पत्रकार चंद्रभूषण को दिल्ली पुलिस ने डिटेन किया, कई घंटों बाद छोड़ा!

नवभारत टाइम्स दिल्ली के पूर्व फीचर एडिटर रहे वरिष्ठ पत्रकार चंद्रभूषण जी को भी दिल्ली पुलिस ने आंदोलन की जगह से डिटेन किया था। चंद्रभूषण ने इस बात की जानकारी अपने फेसबुक के जरिए संदेश साझा कर दी थी। नीचे पढ़िए…


चंद्रभूषण-

नागरिक पहले, लेखक-पत्रकार बाद में। छात्र आंदोलन का शुक्रिया कि जीवन में एक और पुलिस डिटेंशन का मौका मिल गया। छात्र-छात्राओं ने हमारी पकड़-गाड़ी को रोकने की बहुत कोशिश की। लाठीचार्ज करके निकाली गई गाड़ी अभी तिहाड़ की तरफ जाती हुई लग रही है।

Hindi text overlay on a starry night sky above a mountain; a social post conveying a message about three guidelines related to deception, beginning with 'बीच में ...'
Aurora-like night sky background with Hindi overlay text describing being brought from Buradi police station to Chhatrasal Stadium, protesting by not getting off the bus; police have not said what to do.

प्रणव प्रियदर्शी-

Chandra Bhushan जी यानी Chandu भाई हम लोगों के साथ ही पहुंचे थे जंतर-मंतर. बहुत समय हम साथ ही रहे. साथ ही AISA के स्टॉल पर पहुंचे. वहां साथ ही Tina Shubhamoorty से मिले. उससे पहले जब अचानक Nikhil Wagle जी और Yuvraj Mohite मिल गए तब भी हम साथ ही थे. लेकिन भीड़ के रेले में एक बार जो अलग हुए तो दोबारा मिलना मुश्किल हो गया.

बाद में फोन पर बात हुई और तय हुआ कि जो जहां है वहीं से प्रेस क्लब पहुंचे, वहीं मुलाकात होगी. इसके बाद वह प्रेस क्लब ही आ रहे थे, जब भीड़ के साथ उन्हें भी हिरासत में ले लिया गया.

खैर Chandu भाई तो Chandu भाई हैं. ऐसे छोटे मोटे खतरे उनका क्या बिगाड़ लेंगे.

ताजा खबर यह है कई घंटे पुलिस हिरासत में गुजारने के बाद वह देर रात सकुशल घर पहुंच गए

Hindi quote about reaching home, having eaten, and how sharing with friends makes life experiences richer; warm golden background.
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन