Connect with us

Hi, what are you looking for?

Media Job

नोएडा के पत्रकार ललित पंडित ने AI Powered न्यूज़ प्लेटफॉर्म ‘News Darpan’ लॉन्च किया, देशभर में रिपोर्टर्स और स्ट्रिंगर्स की भर्ती शुरू

News Darpan logo with bold blue and red typography and a world globe, plus the tagline 'The Digital Mirror of India'.

नोएडा के वरिष्ठ पत्रकार ललित पंडित ने AI Powered Digital News Platform ‘News Darpan’ लॉन्च किया है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से रिपोर्टर्स और स्ट्रिंगर्स के लिए खबर लिखने, एडिटिंग और वीडियो बनाने की प्रक्रिया को तेज़ और आसान बनाना है।

कंपनी के अनुसार, शुरुआती चरण में सिस्टम रिपोर्टर की लेखन शैली को समझेगा। इसके बाद रिपोर्टर को केवल घटना से जुड़ी मुख्य जानकारी देनी होगी और AI उसी की शैली में पूरी खबर तैयार करने में मदद करेगा। प्लेटफॉर्म पर आर्टिकल के साथ-साथ वीडियो स्क्रिप्ट और सोशल मीडिया वीडियो तैयार करने की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

News Darpan से जुड़ने वाले प्रत्येक रिपोर्टर को AI आधारित Smart CMS ID मिलेगी, जिसके जरिए WhatsApp या Telegram पर साधारण कमांड देकर खबर, वीडियो स्क्रिप्ट और न्यूज़ बुलेटिन तैयार किए जा सकेंगे।

कंपनी का दावा है कि यह प्लेटफॉर्म Microsoft, Microsoft Azure और Google के Startup Support Programs के सहयोग से विकसित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य पत्रकारों की जगह लेना नहीं, बल्कि उन्हें आधुनिक AI तकनीक से सशक्त बनाना है।

इसी के साथ News Darpan ने देशभर के राज्यों, जिलों, तहसीलों और शहरों में रिपोर्टर्स व स्ट्रिंगर्स की भर्ती भी शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार अपना CV [email protected] पर ईमेल या +91-9833000048 पर WhatsApp के माध्यम से भेज सकते हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन