Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

आईबीसी 24 डिजिटल से शाहनवाज सादिक का इस्तीफा, इस चैनल में जाएंगे

Man standing at a marble reception desk in front of a lit IBC 24 sign with a yellow backdrop and Arabic-style lettering above

रायपुर: आईबीसी 24 डिजिटल को एक नई उंचाई पर पहुंचाने वाले शाहनवाज सादिक ने इस्तीफा देकर बंसल ग्रुप में बतौर डिजिटल एडिटर नई पारी की शुरुआत की है। शाहनवाज करीब 8 साल से आईबीसी 24 का हिस्सा थे और वेबसाइट, यूट्यूब से लेकर सोशल मीडिया तक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इन 8 सालों में उन्होंने कई चुनौतियों का सामना कर आईबीसी 24 डिजिटल को एक नई ऊंचाई तक पहुंचाया और मध्यप्रदेश—छत्तीसगढ़ का नंबर वन वेब पोर्टल और यूट्यूब चैनल बनाने में अपनी अहम योगदान दिया। हाल ही में उन्होंने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का यूट्यूब चैनल की शुरुआत की थी, जिसे उन्होंने तेजी से आगे बढ़ाया।

शाहनवाज ने न्यूज इंडस्ट्री में कपने करियर की शुरुआत आईएनएच न्यूज से की थी, जहां उन्होंने बतौर विभागाध्यक्ष पोर्टल की लॉन्चिंग करवाई। यहां उन्होंने कड़ी मेहनत कर नामी मीडिया संस्थान के सामने आईएनएच न्यूज नाम की नई चुनौती खड़ी की जिसका लोहा सरकार ने भी माना। वहीं, 8 अप्रैल 2018 को वे आईबीसी 24 के साथ डिजिटल विभाग में बतौर एचओडी जुड़ गए। यहां अपनी काबिलियत का लोहा मनवाते हुए वो तेजी से बुलंदियों को छूते गए। शाहनवाज उन चंद लोगों में से हैं जो टेकनिकल के साथ—साथ खबरों में भी अच्छी पकड़ रखते हैं। डिजिटल मीडिया की जगत में ऐसे बहुत ही कम लोग हैं। वे छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश ही नहीं बल्कि केंद्रीय राजनीति की भी गहरी समझ रखते हैं। भू-राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ ​है। इतना ही नहीं टीम मैनेजमेंट में उनका कोई मुकाबला नहीं है। सूत्रों की मानें तो शाहनवाज अपनी टीम के साथ एक दोस्त की तरह रहते हैं और अपने सहकर्मिंयों की जरूरतों को भलीभांति समझते हैं।

शाहनवाज सादिक अब बंसल ग्रुप के साथ एक नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। अब ये कहा जा रहा है कि बंसल ग्रुप का डिजिटल मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि देश में नई ऊंचाई तक पहुंचेगा और जल्द ही अपने प्रतिद्वंदियों को पीछे छोड़ टॉप पर पहुंचेगा।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन