Connect with us

Hi, what are you looking for?

प्रिंट

द हिंदू ने राम रहीम का विज्ञापन तो हर जगह नहीं छापा, लेकिन माफी सभी संस्करणों में छापी है!

Newspaper clipping with a bold 'Apology' header; article states The Hindu deeply regrets publishing an offensive front-page advertisement titled 'What is Dera Sacha Sauda? (Facts vs Fiction)' and apologizes to its readers.

सुदीप ठाकुर-

यह द हिंदू का पहला पन्ना है जिसे विज्ञापन के नाम पर संगीन मामलों में सजायाफ्ता कथित धर्म गुरु बाबा राम रहीम के आरोपों से घिरे डेरा सच्चा सौदा को दे दिया गया है! द हिंदू की पहचान और साख इस बात पर रही है कि वह शुचिता से समझौता नहीं करता। बेशक अखबारों का संचालन निजी और सरकारी विज्ञापनों से होने वाली आय के बिना चल ही नहीं सकता। सिर्फ अखबार बेच कर इसे नहीं चलाया जा सकता। मगर यह द हिंदू ही है जिसने कुछ बरस पहले सबसे पहले अपना दाम बढ़ाकर दस रुपए कर दिया था और तब टाइम्स ऑफ इंडिया, इंडियन एक्सप्रेस और हिंदुस्तान टाइम्स के दाम एक अंक में थे। हिंदी अख़बारों के दाम तो हमेशा अंग्रेजी के अखबारों से कम रहे ही हैं।

हिंदी के अखबारों की आलोचना कई कथित धर्म गुरुओं बाबाओं के मनमाने विज्ञापनों को लेकर होती रही है। नीम हकीम से लेकर ज्योतिष के शर्तिया विज्ञापन छापने से भी उन्हें गुरेज नहीं रहा।

मगर द हिंदू तो आईएएस कोचिंग के विज्ञापनों के लिए जाना जाता रहा है।

बाबा राम रहीम के बारे में बताने की जरूरत नहीं है कि उसके कारनामे किस तरह के हैं। मुझे याद है उन दिनों जब बाबा राम रहीम पर आपराधिक मामले में सवाल उठे थे तब मैं इंडिया टुडे हिंदी में थे। बाबा से जुड़ी रपट का शीर्षक था: सच्चा नहीं है यह सौदा!

यह ठीक है अखबार में छपे विज्ञापन की सामग्री से अखबार की सहमति न हो लेकिन इससे अखबार की साख पर तो असर पड़ता ही है। The Hindu में राम रहीम का विज्ञापन देख कर सवाल तो उठता ही है कि क्या यह अनजाने में हो गया या मजबूरी में।

Front page of The Hindu featuring a large infographic about 'What is Dera Sacha Sauda?' with a map on the right and bold subheads outlining allegations and legal issues.

द हिंदू ने कल अपने दिल्ली, मोहाली और लखनऊ संस्करणों के फ्रंट पेज पर डेरा सच्चा सौदा का जो विज्ञापन प्रकाशित किया था, उसके लिए आज अपने पहले पेज पर क्षमा-याचना प्रकाशित की है। हालाँकि विज्ञापन सभी संस्करणों में नहीं छपा था, पर क्षमा-याचना सभी संस्करणों में प्रकाशित हुई है।

मूल खबर…

दैनिक भास्कर और द हिंदू ने मोटा पैसा लेकर राम रहीम को फ्रंट पेज विज्ञापन छापकर “पाक-साफ” बताया है!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन