Connect with us

Hi, what are you looking for?

सुख-दुख

झांसी के वरिष्ठ वीडियो जर्नलिस्ट गिरीश शर्मा का अटैक से निधन!

Mourning banner with a portrait of a senior journalist and Hindi memorial text beneath, announcing a farewell.

झांसी– वरिष्ठ वीडियो जर्नलिस्ट गिरीश शर्मा के निधन की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि उन्हें अटैक पड़ा था, परिजन उन्हें अस्पताल ले गए लेकिन बचाया नहीं जा सका। मामला 13 सितंबर का है।


रवीश रंजन शुक्ला-

ओहहह…ये क्या हो गया…मेरी एक सप्ताह पहले ही गिरीश से बात हुई थी…झाँसी में ETV से कैमरामैन थे और बहुत सीधा, अच्छा और क़ाबिल कैमरामैन था…उफ़ भरोसा नहीं हो रहा है…

गिरीश बामुश्किल 45 साल के अंदर होंगे.. काफ़ी समय से देहरादून में शिफ़्ट हो गए थे…मुलाक़ात का वादा था..

हे ईश्वर इतने भले लोगों को हम लोगों से छीन रहे हो…गिरीश हम लोगों ने कितनी यात्राएं कि दिन और रात झाँसी से महोबा महोबा से टीकमगढ़ टीकम गढ़ से छतरपुर छतरपुर से पन्ना…रात हो या दिन जाड़ा हो या बरसात…गिरीश को शूट बताता बोलते चलिए सर चलते हैं…कितनी यात्राएं कितने जोखिम कितने शूट हमने गिरीश के साथ किया..

गिरीश को ईश्वर अपने चरणों में रखें..बुजुर्ग माता-पिता, छोटे छोटे दो बच्चे और पत्नी को इतना दुःख सहने की हिम्मत दे…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन