Connect with us

Hi, what are you looking for?

प्रिंट

भास्कर ने अभिजीत दीपके के “हाथ जुड़वा” दिए, रील में ऐसा कुछ नहीं!

Dark-themed news app screenshot with a red-highlighted card containing a Hindi REELS headline about police action, circled by a red outline.

दैनिक भास्कर ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के दिल्ली प्रदर्शन पर एक खबर चलाई है, जिसकी हेडलाइन में दावा किया गया है कि “पुलिस पकड़ने पहुंची तो दीपके हाथ जोड़ने लगे।” यह खबर भास्कर ऐप पर “कॉकरोच मार्च REELS” टैग के साथ प्रमुखता से लगी है। लेकिन जब यही रील देखी गई, तो उसमें अभिजीत दीपके कहीं भी हाथ जोड़ते नजर नहीं आते।

सवाल उठता है कि जब वीडियो में ऐसा कोई दृश्य है ही नहीं, तो हेडलाइन में यह बात कहां से आ गई? क्या यह किसी आंदोलनकारी को कमजोर और गिड़गिड़ाता हुआ दिखाने की कोशिश है, या फिर बस क्लिक बटोरने के लिए गढ़ी गई लाइन?

बाकी मीडिया रिपोर्ट्स तो उल्टी तस्वीर दिखाती हैं। CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को शनिवार, 10 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया।

Collage of a crowded airplane cabin with uniformed police officers and passengers in close quarters, some standing in the aisle and gesturing as crew intervene, suggesting a disturbance onboard.

विमान के उतरते ही पुलिसकर्मी अंदर पहुंच गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपके ने पुलिस से कहा, “मैं यहां गिरफ्तार होने आया हूं, मुझे गिरफ्तार कीजिए.” एक अन्य वायरल वीडियो में भी वे गिरफ्तारी के लिए तैयार होने की बात कहते सुने जा सकते हैं। हिरासत से पहले उन्होंने डर और जेल की धमकी से न रुकने और जेल जाने को तैयार होने की बात कही थी।

यानी जो शख्स खुद गिरफ्तारी मांग रहा था, उसे भास्कर की हेडलाइन हाथ जोड़ता हुआ बता रही है। यह प्रदर्शन जंतर-मंतर पर होना था, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग रखी जानी थी।

देश के बड़े अखबारों में शुमार भास्कर से उम्मीद की जाती है कि वह हेडलाइन में वही लिखे जो वीडियो दिखा रहा है। पाठक खुद रील देखकर फैसला कर सकते हैं।

देखें फुल वीडियो: अभिजीत ने हाथ नहीं जोड़े सिर्फ बातचीत के एक्शन में हाथ जोड़े हैं न कि गिड़गिड़ाने के लिए….

https://youtu.be/V7FDpTe7wrc?si=bxO-Fr-i-y9ZXUZB

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन