Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

छोटे से सफर से बड़े सपने तक: राष्ट्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव के बाद धीरज शुक्ला ने शुरू किया अपना न्यूज प्लेटफॉर्म ‘देश लाइव 24’

न्यूज24, जी न्यूज, एबीपी न्यूज, टीवी9 और न्यूज18 इंडिया जैसे संस्थानों में काम कर चुके पत्रकार धीरज शुक्ला ने अपना डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म ‘देश लाइव 24’ शुरू किया है।

पत्रकार धीरज शुक्ला, देश लाइव 24 के संस्थापक

संघर्ष, जुनून और पत्रकारिता के प्रति समर्पण ने दिलाई नई पहचान; अब देशभर में आम आदमी की आवाज बनने का लक्ष्य

दिल्ली। सपने देखने वाले तो बहुत होते हैं, लेकिन मुश्किल हालात में भी उन सपनों को जिंदा रखकर उन्हें हकीकत में बदलने का हौसला कुछ ही लोग दिखा पाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में धीरज शुक्ला का सफर भी संघर्ष, अनुभव और लगातार आगे बढ़ने की इसी जिद की कहानी है। कोरोना महामारी के मुश्किल दौर में एक छोटे से प्रयास के साथ पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले धीरज शुक्ला ने अब अपने सपनों को नया आयाम देते हुए ‘देश लाइव 24’ नाम से अपना डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म शुरू किया है।

वर्ष 2020 में जब पूरी दुनिया कोरोना महामारी की चपेट में थी और देश स्वास्थ्य संकट समेत तमाम चुनौतियों से गुजर रहा था, उस समय धीरज शुक्ला ने पत्रकारिता के माध्यम से आम लोगों की समस्याओं को सामने लाने का प्रयास शुरू किया। उस वक्त उनके पास बड़े संसाधन नहीं थे, लेकिन लोगों की आवाज बनने का जुनून जरूर था। इसी जुनून ने उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और उनका जुड़ाव लाइव 24 न्यूज चैनल से हुआ। वह संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय प्रमोद ठाकुर के योगदान और विश्वास को आज भी अपने सफर का अहम हिस्सा मानते हैं।

इसके बाद वर्ष 2021 में उन्हें खबर फास्ट न्यूज और फिर दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में करीब दो वर्षों तक काम करने का अवसर मिला। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव की विशेष कवरेज और उस दौरान मिले सम्मान ने उनके आत्मविश्वास को नई मजबूती दी।

बेहतर अवसरों की तलाश में उन्होंने नोएडा का रुख किया। यहां पढ़ाई पूरी करने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी मेहनत जारी रखी। इस दौरान उन्हें न्यूज24, जी न्यूज, एबीपी न्यूज, टीवी9 और न्यूज18 इंडिया जैसे राष्ट्रीय मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला। इन संस्थानों में मिले अनुभव ने उन्हें खबरों की समझ, प्रस्तुति और पत्रकारिता की जिम्मेदारियों को करीब से समझने का मौका दिया।

हालांकि राष्ट्रीय मीडिया संस्थानों में काम करने के बाद भी अपना कुछ शुरू करने का उनका सपना अधूरा था। इसी सपने को साकार करने की दिशा में उन्होंने ‘देश लाइव 24’ की शुरुआत की। उनका लक्ष्य इस प्लेटफॉर्म को उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर में एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज संस्थान के रूप में स्थापित करना है।

धीरज शुक्ला का कहना है कि अब तक का सफर खुद को तैयार करने का था, असली परीक्षा अब शुरू हुई है। देश लाइव 24 के माध्यम से गांवों, कस्बों, शहरों और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी समस्याओं, संघर्षों और उपलब्धियों को मंच देने का प्रयास किया जाएगा। उनका मानना है कि किसी भी मीडिया संस्थान की सबसे बड़ी पूंजी जनता का विश्वास होती है और इसी विश्वास को अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाकर आगे बढ़ना उनकी प्राथमिकता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास