Connect with us

Hi, what are you looking for?

दिल्ली

SCO इवेंट में भारतीय मीडिया की नो एंट्री, पाकिस्तानी पत्रकार अंदर बनाते रहे वीडियो!

नई दिल्ली में SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग के दूसरे दिन भारतीय पत्रकारों को पुराना किला वेन्यू में घुसने नहीं दिया गया, जबकि आरोप है कि पाकिस्तानी पत्रकार अंदर वीडियो रिकॉर्ड करते रहे।

भारत सरकार की तरफ़ से भारतीय पत्रकारों को इस बात की सख़्त चेतावनी जारी की गई थी कि SCO सिविलाइज़ेशन फ़ोरम के आज के कार्यक्रम के किसी विजुअल या बाइट को इस्तेमाल न करें। और जो इस एडवाइज़री का उल्लंघन करेंगे उनको इसका ख़ामियाज़ा भुगतना पड़ेगा। लेकिन पाकिस्तान के पत्रकार इस कार्यक्रम की पूरी कवरेज कर रहें हैं विजुअल्स के साथ।

पाकिस्तानी पत्रकार जो कर रहे हैं उससे दिक़्कत नहीं है। पत्रकारों का काम ही है जहां से और जैसे मिले रिपोर्ट करना। सवाल है कि भारतीय पत्रकारों के लिए ऐसी सख़्ती क्यों दिखाई है मोदी सरकार ने?

-उमाशंकर सिंह

नई दिल्ली में चल रहे तीन दिवसीय SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग के दूसरे दिन भारतीय मीडिया को कवरेज से रोके जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि भारतीय पत्रकारों को पुराना किला स्थित कार्यक्रम स्थल में घुसने नहीं दिया गया, जबकि दो पाकिस्तानी पत्रकार अंदर मौजूद रहकर फोटो खींचते और वीडियो रिकॉर्ड करते रहे।

यह मुद्दा शिवांक मिश्रा ने एक्स (ट्विटर) पर उठाया। उनके मुताबिक सुबह 10:50 बजे भारतीय पत्रकारों को बताया गया कि आज के SCO कार्यक्रम की कवरेज की अनुमति नहीं है और वे पुराना किला वेन्यू में प्रवेश नहीं कर सकते।

शिवांक का आरोप है कि इसके बावजूद पाकिस्तानी पत्रकार आयशा मीर, जो हामिद मीर की बेटी हैं और इस समय PakTV Global से जुड़ी हैं, न सिर्फ वेन्यू के अंदर मौजूद थीं बल्कि वीडियो भी रिकॉर्ड कर रही थीं। उन्होंने संस्कृति मंत्रालय को टैग करते हुए सवाल किया कि “पाकिस्तानी प्रोपेगंडा पत्रकारों” पर ऐसी मेहरबानी क्यों?

अपनी दूसरी पोस्ट में शिवांक ने लिखा कि यह तीन दिवसीय आयोजन अपनी तरह की पहली पहल है, जिसकी परिकल्पना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी, लेकिन संस्कृति मंत्रालय ने दूसरे दिन भारतीय मीडिया को ही कार्यक्रम से बाहर रख दिया।

उनके अनुसार पाकिस्तानी पत्रकार मुख्य कार्यक्रम स्थल पर भी वीडियो बनाते रहे और अब अपने साथियों के साथ सोशल मीडिया पर यह सामग्री डालकर पाकिस्तानी नैरेटिव आगे बढ़ा रहे हैं। भारतीय मीडिया के बाहर रहने और कोई लाइव टेलीकास्ट न होने से लोगों तक सिर्फ पाकिस्तानी नजरिया पहुंच रहा है।

शिवांक ने इसके लिए मंत्रालय के “बाबुओं” को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने लिखा कि 9 से 5 की दिनचर्या के आदी अफसर नैरेटिव वॉरफेयर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि पेश करने की अहमियत नहीं समझते। उनके मुताबिक जो आयोजन भारत की सभ्यतागत कूटनीति के लिए ऐतिहासिक पल बन सकता था, उसे संस्कृति मंत्रालय के बाबुओं ने बंद कमरे का कार्यक्रम बनाकर रख दिया।

शिवांक मिश्रा की पोस्ट वीडियो के साथ देखें-

इस मामले पर गोविंद प्रताप सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा-

मतलब पहले तो कंगले देश पाकिस्तान के उस मंत्री को भारत बुलाया गया- जिसने हाथ काटने की धमकी दी थी।

फिर इंडियन मीडिया को SCO इवेंट के दूसरे दिन एंट्री ही नहीं दी गई।

जबकि मंत्री और पाकिस्तान की मीडिया अंदर आवभगत करवा रही थी।

थू है शाला!!

-गोविंद प्रताप सिंह

पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक के भारत दौरे पर सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। शिवसेना (UBT) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में इसे बेहद शर्मनाक और दुखद बताया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की जनता से वादा किया था कि आतंक के साथ कोई बातचीत नहीं होगी। लोगों को भरोसा था कि जब तक पाकिस्तान अपनी आतंकी हरकतें बंद नहीं करता, उससे कोई बात नहीं होगी। प्रियंका के मुताबिक यह ऐसे मंत्री हैं जिन्होंने भारत विरोधी बातें कही हैं और यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि अब हमें उनका स्वागत करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

प्रियंका चतुर्वेदी का बयान देखें-

वहीं, कपिल सिब्बल ने इस मुद्दे पर अलग राय रखी। उन्होंने एक्स पर लिखा कि भारत ने पाकिस्तान को एक बहुपक्षीय आयोजन में बुलाया है। यह आयोजन भारत का अपना नहीं है, भारत SCO के तहत सिर्फ एक खास डायलॉग फोरम की अध्यक्षता कर रहा है।

सिब्बल के मुताबिक भारत द्विपक्षीय मतभेदों की वजह से किसी SCO सदस्य को बाहर नहीं रख सकता। SCO के सदस्य देशों के बीच आपस में मतभेद हैं और अगर हर देश अपनी मर्जी से सदस्यों को बाहर करने लगे तो SCO काम करने लायक ही नहीं रह जाएगा।

उन्होंने सवाल किया कि अगर अगले SCO शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करने वाला पाकिस्तान द्विपक्षीय मतभेदों के चलते भारत को न बुलाए तो क्या होगा? सिब्बल ने लिखा कि भारत पाकिस्तानी मंत्री का “स्वागत” नहीं कर रहा, बल्कि इस आयोजन के मेजबान के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है।

संबंधित खबर: “ज़ीरो टॉक विद टेरर” का क्या हुआ? पाकिस्तानी मंत्री को रेड कार्पेट, पत्नी की दिल्ली हाट में शॉपिंग, अब ताजमहल की सैर

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास