Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तर प्रदेश

इरफान खान को अवधनामा हिंदी अखबार में मिली नई जिम्मेदारी, चित्रकूट जिला संवाददाता नियुक्त

लखनऊ से प्रकाशित हिंदी दैनिक अवधनामा ने पत्रकार इरफान खान को चित्रकूट जिले का संवाददाता नियुक्त किया है।

पत्रकार इरफान खान, अवधनामा हिंदी अखबार के चित्रकूट जिला संवाददाता

चित्रकूट। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाले पत्रकार इरफान खान को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। लखनऊ से प्रकाशित प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक समाचार पत्र अवधनामा ने उन्हें चित्रकूट जिले का संवाददाता नियुक्त किया है। अब इरफान खान अवधनामा हिंदी अखबार के माध्यम से चित्रकूट जिले की जनसमस्याओं, जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों और क्षेत्र की प्रमुख खबरों को प्रमुखता से उठाएंगे।

इरफान खान इससे पहले भी पत्रकारिता के क्षेत्र में कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और न्यूज चैनलों के साथ अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके पत्रकारिता अनुभव में हमारा समाज उर्दू अखबार, इन्क्लाब उर्दू, टीवी हंड्रेड न्यूज चैनल, खबर फास्ट न्यूज चैनल सहित कई अन्य समाचार माध्यमों में कार्य करने का अनुभव शामिल है।

लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने जनसमस्याओं को आवाज देने और आम जनता की समस्याओं को जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाने का प्रयास किया है। अवधनामा हिंदी अखबार में नई जिम्मेदारी मिलने पर उनके शुभचिंतकों, पत्रकार साथियों और परिचितों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इरफान खान ने नई जिम्मेदारी मिलने पर अखबार प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास