Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

रोडवेज ने मांगी मान्यता प्राप्त पत्रकारों की सूची

इलाहाबाद  : परिवहन निगम बुधवार को सिविल लाइंस बस अड्डे पर पकड़े गए फर्जी मान्यता प्राप्त पत्रकार के मामले को लेकर गंभीर हो गया है। उसने सभी जिला सूचना कार्यालयों से मान्यता प्राप्त पत्रकारों की सूची मांगी है। साथ ही उक्त मामले को सूचना निदेशक के पास जांच के लिए भेजा है।

सिविल लाइंस बस अड्डे पर बुधवार को कानपुर जाने वाली बस की पूछताछ एक व्यक्ति कर रहा था। उसके पास मान्यता प्राप्त पत्रकार का कार्ड था। इस पर वहां मौजूद कर्मचारी ने संदेह जताया और उसे बैठा लिया। बाद में उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि कानपुर में एक व्यक्ति ने उसे और परिवार के चार अन्य सदस्य को पांच-पांच हजार रुपये में मान्यता प्राप्त पत्रकार के कार्ड दिए थे। कर्मचारियों ने जब पुलिस को बुलाने की बात कही तो वह व्यक्ति अपना कार्ड छोड़कर निकल गया। इस मामले को रोडवेज ने गंभीरता से लिया है। चूंकि उक्त कार्ड पर कानपुर के डीएम के हस्ताक्षर हैं। इसलिए मामले को सूचना निदेशक के पास भेजा गया है। उनसे अनुरोध किया गया है कि वे इसकी जांच कराएं। इसके अलावा रोडवेज ने सभी जिला सूचना कार्यालय से मान्यता प्राप्त पत्रकारों की सूची मांगी है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन