Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

एएनआई के रिपोर्टर को हड़काने वाले अपने दामाद राबर्ट वाड्रा से मिलने पहुंचीं सोनिया गांधी

लैंड डील पर सवाल पूछे जाने पर पत्रकार के साथ बदसलूकी करने के बाद मीडिया में मचे शोर और विभिन्न राजनीतिक दलों की निंदा के बाद सोनिया गांधी वाड्रा से मिलने उनके घर पहुंची. उन दोनों के बीच में क्या बातचीत हुई, अभी इसके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है. हरियाणा जमीन सौदे को लेकर वाड्रा पर लगातार उठ रहे सवालों के बीच शनिवार को जब एक न्यूज चैनल एजेंसी एएनआई के रिपोर्टर ने इस बाबत सवाल पूछा तो वाड्रा भड़क उठे. उन्होंने मीडियाकर्मी से बदसुलूकी की और माइक झटकते हुए आगे निकल गए.

घटना चाणक्यपुरी स्थित अशोका होटल की है, जहां वाड्रा जिम के एक कार्यक्रम में आए थे. होटल से निकलते हुए एजेंसी के रिपोर्टर ने उनसे जिम के बारे में सवाल पूछे तो वे सहजता से जवाब देते रहे. रिपोर्टर ने जैसे ही हरियाणा में भाजपा की सरकार आने के बाद जमीन सौदे की जांच की सुगबुगाहट के बारे में पूछा, वाड्रा गुस्से में आ गए. उन्होंने माइक पकड़ा और इसे जोर से झटकते हुए अंट शंट बकते हुए आगे बढ़ गए.  कुछ कदम चलने के बाद वाड्रा ने रिपोर्टर को भला-बुरा कहते हुए तुरंत कैमरे को बंद करने की चेतावनी दी. रिपोर्टर ने फिर भी अपने सवाल का जवाब देने के लिए कहा तो वह और गुस्से में आ गए, हालांकि तब तक उनके सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें घेर लिया और बाहर ले गए. बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा, यह एक निजी कार्यक्रम था और यहां मीडिया के होने की उम्मीद नहीं थी. मुझे लगा कि यह एक निजी चैनल का पत्रकार है, जो सवाल पूछ रहा है, एएनआई का रिपोर्टर होने की जानकारी नहीं थी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन