Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

बीएसपी नेता ने कार पार्किंट विवाद पर पत्रकार को पीटा, ड्राइवर गिरफ्तार, नेता फरार

फैजाबाद से खबर है कि एक निजी न्यूज चैनल के पत्रकार के साथ हाथापाई करने के आरोप में नगर कोतवाली पुलिस ने बीएसपी के पूर्व उपाध्यक्ष बजमी सिद्दीकी के खिलाफ मामला दर्ज कर मारपीट में शामिल उनके ड्राइवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके अलावा पुलिस ने नेता की गाड़ी भी कब्जे में ले ली है।

कोतवाल शैलेन्द्र सिंह के मुताबिक सोमवार की देर रात एक स्थानीय होटल पर लखनऊ के पत्रकार उमेश पाठक के साथ बीएसपी नेता का विवाद कार पार्किंग को लेकर हुआ था, जिसके बाद नेता और उनके समर्थकों ने पत्रकार के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। पत्रकार की शिकायत के बाद मौके पर मौजूद ड्राइवर को गिरफ्तार कर कार सीज कर दी गई है। फिलहाल पुलिस फरार नेता को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन