Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

रवींद्र त्रिपाठी, प्रशांत जैन, सुनीता तिवारी, इस्माइल लहरी, शुजात आलम, राहुल डबास समेत 26 पत्रकारों को मातृश्री पुरस्कार, देखें लिस्ट

रविवार को दिल्ली में 43वां मातृश्री पुरस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस आयोजन में मेधावी पत्रकारों को सम्मानित किया गया. केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने मेधावी पत्रकारों को मातृश्री मीडिया पुरस्कार देकर सम्मानित किया.  कार्यक्रम का आयोजन चांदनी चौक स्थित अभिषेक सिनेप्लेक्स सिनेमाघर में किया गया था. कार्यक्रम में अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा को भी भारत माता की शील्ड भेंट की गई. साथ ही इस फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया.

आयोजन में कुल छब्बीस पत्रकारों को पुरस्कृत किया गया. इनके नाम इस प्रकार हैं-

  1. जनसत्ता के फिल्म क्रिटिक रवींद्र त्रिपाठी
  2. नवभारत टाइम्स के प्रशांत जैन
  3. दैनिक हिंदुस्तान अखबार से सुनीता तिवारी
  4. दैनिक भास्कर के कार्टूनिस्ट इस्माइल लहरी
  5. अमर उजाला के शुजात आलम
  6. एनडीटीवी इंडिया के सौरभ शुक्ला
  7. आजतक के पत्रकार पंकज जैन
  8. पीटीआई के अमनदीप शुक्ला
  9. भाषा के वैभव माहेश्वरी
  10. लोकसभा टीवी के कार्तिक हरबोला
  11. न्यूज नेशन की रोशनी
  12. समाचार प्लस चैनल के राहुल डबास
  13. एमएच वन के रिपोर्टर वरुण गोयल
  14. टोटल टीवी के अनिल कुमार सिंह
  15. यूएनआई की सान्या पांडेय
  16. यूनीवार्ता के राजीव चंद्र उप्रेती
  17. दैनिक जागरण के श्रीभगवान झा
  18. वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र भंडारी
  19. पंजाब केसरी दिल्ली के सुरेंद्र पंडित
  20. दैनिक जागरण के फोटोग्राफर विपिन
  21. दैनिक ट्रिब्यून के फोटोग्राफर मानस रंजन
  22. सांध्य टाइम्स के सचिन त्रिवेदी
  23. डिजिटल स्ट्रीट मीडिया के पुलकित अग्रवाल
  24. यूबीबी यूट्यूब चैनल के नवल हंस
  25. प्रयुक्ति अखबार के कौशल शर्मा
  26. समाजसेवा के लिए संतोष गोयल

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन