Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

प्रभात खबर देवघर से कई गए, कुछ अन्य अखबारों-चैनलों से आने-जाने की खबर

देवघर प्रभात खबर में कुछ अच्छा नही चल रहा है। रोज कोई ना कोई अखबार छोड़ रहे हैं। संपादक और मैनेजमेंट से नाखुश रिपोर्टर अखबार छोड़ते जा रहे हैं। देवघर प्रभात खबर के अंतर्गत छह जिले आते हैं। इन

छह जिलों में पिछले एक महीने में इन्होंने छोड़ा- जामताड़ा से अनवर हुसैन, उमेश कुमार, उत्तम मुनि, अरविंद कुमार। पाकुड़ से राजकुमार कुशवाहा, कुंदन गोस्वामी। साहिबगंज के बरहरवा से महेश अग्रवाल, अमन राय, कौशल कुमार। राजमहल से दीप सिंह।

दिव्य भास्कर सर्कुलेशन से योगेश चौधरी और नितिन मिश्रा का इस्तीफा
दिव्य भास्कर के नवसारी से योगेश चौधरी ने इस्तीफा दे दिया है. खबर आ रही है कि नए अपकंट्री इंचार्ज भूपेंद्र आहिर के साथ काफी बहस हुई है. उधर वलसाड से प्रोजेक्ट हेड नितिन मिश्रा और प्रतीक जानी ने भी अपना इस्तीफा दे दिया है.

इंडिया न्यूज से जुड़े दुर्गेश यादव
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा से खबर है कि युवा पत्रकार दुर्गेश यादव अब इंडिया न्यूज मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ के बतौर संवाददाता जुड़ गए है। इसके पहले दुर्गेश ईटीवी के लिए काम कर रहे थे। दुर्गेश यादव के साथी पत्रकारों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।

हिन्दुस्तान मुरादाबाद से चिराग शंखधार बाहर हुए
हिन्दुस्तान मुरादाबाद के कमर्शियल इंचार्ज चिराग शंखधार को प्रबंधन ने बाहर का रास्ता दिखाया। बताया जाता है कि चिराग शंखधार पर कुछ आरोप लगे थे जिसकी जांच प्रबंधन ने कराई थी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन