Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

सैयद फैसल अली ने दिल्ली से नए उर्दू दैनिक ‘सच की आवाज़’ की शुरुआत की

नई दिल्ली : उर्दू पत्रकारिता को एक नया आयाम देने और आम लोगों की आवाज़ बुलंद करने के हौसले के साथ प्रोबीटास न्यूज़ नेटवर्क ने आज एक नयी शुरुआत की है. इसके तहत दिल्ली से राष्ट्रीय उर्दू दैनिक ‘सच की आवाज़’ को लांच किया गया है.

प्रोबीटास न्यूज़ नेटवर्क के सीईओ एवं एडिटर इन चीफ सैयद फैसल अली ने बताया की ‘सच की आवाज़’ की पहुँच ज़्यादा से ज़्यादा हो सके, इसके प्रयास किये जा रहे हैं. फैसल अली के अनुसार, दिल्ली के बाद सच की आवाज़ को मुंबई, लखनऊ, पटना, रांची तथा देश के कई अन्य शहरों से भी जल्द लांच किया जायेगा.

सैयद फैसल अली ने तकरीबन ७ वर्षों तक बतौर समूह सम्पादक, सहारा न्यूज़ नेटवर्क से जुड़े रहने के बाद, हाल ही में सहारा से इस्तीफा दिया था. फैसल अली सहारा न्यूज़ नेटवर्क में रोज़नामा राष्ट्रीय सहारा अख़बार के साथ साथ सहारा के उर्दू चैनल, आलमी समय, के समूह सम्पादक के पद पर कार्यरत थे.

सहारा में आने से पहले, फैसल अली, लगभग १८ वर्षों तक सऊदी अरब के अंग्रेजी अख़बार, अरब न्यूज़ के सम्पादक रह चुके हैं. सहारा से इस्तीफा देकर फैसल अली ने प्रोबीटास न्यूज़ नेटवर्क की शुरुआत की, जिसके तहत अब राष्ट्रीय उर्दू दैनिक “सच की आवाज़” प्रकाशित किया गया है.

https://www.youtube.com/watch?v=jWBKxjk2zEc

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन