Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

दैनिक जागरण रिटेल गुरुज के यूपी हेड नीरज सेठ की सड़क दुर्घटना में मौत

कानपुर से दुखद खबर है. दैनिक जागरण के रिटेल गुरुज सिगमेंट के यूपी हेड नीरज सेठ सड़क हादसे में चल बसे. उनकी उम्र 52 साल की थी.

नीरज सेठ देर रात कानपुर के माल रोड स्थित होटल लैंडमार्क में आयोजित रिटेल गुरुज कार्यक्रम से अपनी आईटेन कार से नवाबगंज के पत्रकारपुरम स्थित घर लौट रहे थे. कोहना थाना अंतर्गत विष्णुपुरी में अचानक कार के सामने एक बाइक सवार युवक आ गया। उसे बचाने में हादसा हुआ।

राहगीरों की सूचना पर कोहना पुलिस पहुंची और गंभीर हालत में नीरज को एलएलआर (हैलट) अस्पताल लाई। वहां पहुंचे उनके परिजन उन्हें रीजेंसी अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

नीरज सेठ की बेटी यामा और बेटा श्वेतांक अभी पढ़ाई कर रहे हैं। हादसे के बाद पत्नी मौली सेठ और मां व परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Local News Community
3 Comments

3 Comments

  1. सुनील

    September 30, 2018 at 1:17 am

    दु:खद

  2. bechulal

    May 7, 2019 at 11:23 am

    sahi hua

    • Vishal Shukla

      May 7, 2019 at 11:26 am

      so sad to hear about him
      RIP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन