Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

वरिष्ठ पत्रकार अनूप गैरोला नहीं रहे

देहरादून। वरिष्ठ पत्रकार अनूप गैरोला का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 46 वर्षीय श्री गैरोला ने दिल्ली के एक निज़ी अस्पताल में अंतिम सांस ली। दैनिक जागरण से हिंदी पत्रकारिता में अपनी पहचान बनाने वाले गैरोला ने लंबे समय तक राष्ट्रीय सहारा देहरादून में अपनी सेवाएं दीं। वे श्रमजीवी पत्रकार संघ एवं उत्तरांचल प्रेस क्लब में बतौर पदाधिकारी अपनी सेवाएं दीं।

सहारा से त्यागपत्र देने के बाद वे समाचार प्लस, उत्तराखंड लाइव, और दैनिक भास्कर से भी जुड़े रहे। लगभग नौ-दस साल पहले एक सड़क हादसे में उनका पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया था। तबसे लेकर अंतिम सांस लेने तक वे बीमारी से संघर्ष करते रहे। पिछले कुछ समय से वे यहां के CMI में भर्ती थे। श्री गैरोला का अंतिम संस्कार हरिद्वार में किया गया। इस अवसर पर पत्रकार भी शामिल थे।

अरुण श्रीवास्तव

देहरादून

[email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन