Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

राजगढ़ प्रेस क्लब के निर्विरोध जिलाध्यक्ष बने बड़ोने

राजगढ़ (म.प्र.) : जिले की पंजीकृत प्रेस संस्था जिला प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष का निर्विरोध निर्वाचन कल  रेल्वे स्टेशन रोड़ स्थित चोबे धर्मशाला परिसर में आयोजित पत्रकारों के जिला सम्मेलन में सर्वानुमति से किया गया. जिले के विभिन्न अंचलों, कस्बों, नगरों के एकजुट हुए करीब सौ से अधिक पत्रकारों ने जिलाध्यक्ष पद पर वरिष्ठ पत्रकार गोविन्द बड़ोने का निर्विरोध निर्वाचन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार प्रेम वर्मा ने की.

इस मौक पर सभी पत्रकार साथियों ने एकजुटता का संकल्प लेते हुए समाज एव पत्रकारों के हित में सतत् कार्य करने का निर्णय लिया. पत्रकारों ने उम्मीद जताई कि जिला प्रेस क्लब स्वच्छ ओर साफ-सुथरी पत्रकारिता को बढ़ावा देगा. सभी पत्रकारों को साथ लेकर उनके हितों की लड़ाई लडने का मजबूत माध्यम बनेगा. नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष गोविन्द बड़ोने ने जिले के पत्रकारों को विश्वास दिलाया कि पत्रकारिता के उच्च मापदण्डों का पालन करते हुए सभी को विश्वास में लेकर संगठन को मजबूती प्रदान करने का प्रयास करेंगे.

बड़ोने ने विश्वास दिलाया कि यह संगठन पत्रकारों को शर्मिंदगी का कभी अनुभव नहीं होने देगा और पत्रकारिता को सम्मान प्रदान करने में पूरी शक्ति लगायेगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे  प्रेम वर्मा ने कहा कि जिस प्रकार आज का निर्वाचन लोकतांत्रिक तरीके से किया गया है वैसे ही आगे भी सभी निर्णय लोकतांत्रिक व पारदर्शिता पूर्ण कार्यशैली के साथ होंगे. जिला सम्मेलन को वरिष्ठ पत्रकार प्रेम वर्मा, सत्येन्द्र भारिल्ल, भानु ठाकुर, मो. अली, नरेन्द्र जैन, तनवीर वारसी, राजीव शेखर शर्मा, ओम व्यास, संतोष पुष्पद, रमेश मालवीय, पुरुषोत्तम वैष्णव, शेलेन्द्र शर्मा, कमल चौरसिया, बी.के.तिवारी, आनंद त्रिपाठी, मुर्तुजा भाई, जितेन्द्र सेन, नितिन डांगरा आदि ने संबोधित किया. स्वागत भाषण वरिष्ठ पत्रकार कमल खस ने दिया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन