Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

टीबी से पीड़ित वरिष्ठ पत्रकार चंद्रमणि तिवारी की मौत

ग्रेटर नोएडा से खबर है कि दनकौर के वरिष्ठ पत्रकार चंद्रमणि तिवारी का लंबी बीमारी के बाद बृहस्पतिवार को देहांत हो गया। उनका उपचार नोएडा के कैलाश अस्पताल में चल रहा था। हालत नाजुक होने पर उन्हें अलीगढ़ से नोएडा रेफर किया गया था। उन्होंने कई अखबारों में अंशकालीन योगदान दिया है। मूलरूप से अलीगढ़ जिले के दौरू गांव के रहने वाले चंद्रमणि तिवारी दनकौर कस्बे में परिवार के साथ रहते थे। उनके परिवार में पत्‍‌नी नूतन के अलावा छह व चार वर्षीय बेटियां हैं। उनके नवजात पुत्र की गतवर्ष मौत हुई थी।

चंद्रमणि तिवारी टीबी से पीड़ित थे। फेफड़े में पानी भरने से उनकी हालत अचानक काफी बिगड़ गई थी। परिजन ने चंद्रमणि तिवारी को अलीगढ़ में निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। कुछ दिन उपचार के बावजूद हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां पर चिकित्सकों ने दिल्ली ले जाने की सलाह दी थी। चंद्रमणि तिवारी पत्रकारिता के साथ शिक्षण से भी जुड़े थे। दनकौर, बिलासपुर के कॉलेज में ¨हदी विभाग में शिक्षण के बाद उन्होंने इसी वर्ष दनकौर के अट्टा फतेहपुर में एक निजी स्कूल में प्रधानाचार्य का कार्यभार संभाला था।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन