Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

वरुण ग्रोवर ने ‘आजतक’ के मंच से TRPखोर न्यूज चैनलों को दिखाया आइना, आप भी देखें

सेक्रेड गेम्स वेह सिरीज के लेखक वरुण ग्रोवर ‘साहित्य आजतक’ कार्यक्रम के एक शो में लल्लनटॉप के एडिटर सौरभ द्विवेदी से मुखातिब थे. सौरभ ने वरुण से मीडिया को लेकर उनकी राय मांगी तो वरुण ने पूरी भड़ास निकाल दी.

वरुण ने न्यूज चैनलों की हकीकत बयान कर दी कि वे टीआरपी के लिए जनता और देश से जुड़े मुद्दों को छोड़कर फर्जी मुद्दों पर खेलने लगे हैं. उनके एजेंडे में अब आम जन से जुड़े मसले नहीं रह गए.

वरुण ने कुछ आंकड़ों के जरिए बताया कि न्यूज चैनल पाकिस्तान के मसले पर सबसे ज्यादा डिबेट कराते हैं, पर्यावरण-प्रदूषण, रोजगार पर एक भी डिबेट नहीं कराया. वरुण ने मीडिया / न्यूज चैनल्स को लेकर बहुत सारी बातें कहीं.

‘आजतक’ के साहित्यिक कार्यक्रम ‘साहित्य आजतक’ के दूसरे दिन लेखक, गीतकार और स्टैंडअप कॉमेडियन वरुण ग्रोवर से जब मीडिया पर बोलने का कहा गया तो उन्होंने जवाब दिया- ”मीडिया पर मुझे बहुत कुछ बोलना है। मीडिया इस समय हिंदुस्तान में सिर्फ माचिस से ही आग नहीं लगा रहा है बल्कि बारूद भी लगा रहा है। उस माचिस और बारूद से जो धमाका हो रहा है उसे मीडिया शूट भी कर रहा है, टीआरपी भी बटोर रहा है और फिर कह रहा है देखो- ये क्या हो रहा है! मुझे मीडिया से बहुत नाराजगी है। सिर्फ आजतक से नहीं सारे मीडिया से है। आजतक सर्वश्रेष्ठ चैनल है लेकिन, सर्वश्रेष्ठ और सर्वोत्तम में जो फर्क होता है वो अभी भी है।”

आप भी देखें-सुनें…

https://www.youtube.com/watch?v=TLjLRqLNM2U

वैसे, वरुण ग्रोवर द्वारा आजतक के मंच से की गई मीडिया की खिंचाई मीडिया के कई वरिष्ठों को भी खूब पसंद आई…


CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन