Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

टीवी9 धोखाधड़ी केस में आरोपी एक्टर शिवाजी अमेरिका भागने से पहले धराया

नई दिल्ली : तेलुगु फिल्मों के अभिनेता और धोखाधड़ी के मामले में आरोपी शिवाजी के अमेरिका फरार होने के मंसूबों पर पानी फिर गया है। उन्हें राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अमेरिका भागने से ठीक पहले पुलिस ने पकड़ लिया। बता दें कि एक्टर शिवाजी टीवी9 मीडिया समूह से मामलों में आरोपी हैं। बताया जाता है कि शिवाजी पुलिस को सूचित किए बिना अमेरिका फरार हो रहे थे।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शिवाजी को टीवी9 के पूर्व सीईओ रवि प्रकाश से जुड़े मामले में पुलिस के सामने पूछताछ के लिए पेश होने के लिए नोटिस दिए गए थे। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि एक्टर शिवाजी अमेरिका भागने की फिराक में है और इस वक्त हवाई अड्डे पर हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिवाजी ने पहले भी पुलिस के नोटिसों का कोई जवाब नहीं दिया था। इसलिए उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था। इसके कारण आव्रजन अधिकारियों ने अभिनेता को हवाई अड्डे पर ही रोक लिया। इसके बाद पुलिस उन्हें थाने ले गई और उन्हें नया नोटिस दे दिया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमने उनसे 11 जुलाई को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है। ज्ञात हो कि हाल ही में टीवी9 के पूर्व सीईओ रवि प्रकाश और एक्टर शिवाजी के खिलाफ जाली कागजात के जरिए कंपनी के प्रवर्तकों के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है जिसकी जांच चल रही है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन